लाइव न्यूज़ :

Japan Shigeru Ishiba: जापान में बदलाव,  पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा होंगे नए पीएम, फुमियो किशिदा की जगह लेंगे?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2024 14:25 IST

Japan Shigeru Ishiba: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुना जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देJapan Shigeru Ishiba: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को नेता चुना।Japan Shigeru Ishiba: इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिए चुना।Japan Shigeru Ishiba: चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे।

Japan Shigeru Ishiba: जापान में बदलाव हो गया है। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को नेता चुना है। वह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री बनेंगे। वह अगले प्रधान मंत्री बनने के लिए फुमियो किशिदा का स्थान लेंगे। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का सत्तारूढ़ गठबंधन वर्तमान में संसद पर काबिज है। पार्टी का नेता चुना जाना प्रधानंमत्री पद का टिकट है, क्योंकि इस समय संसद में ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ के सत्तारूढ़ गठबंधन का बहुमत है। पार्टी चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिए चुना।

पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पांचवें प्रयास में जापान के प्रधानमंत्री की भूमिका सफलतापूर्वक हासिल कर ली। फुमियो किशिदा की जगह लेने की होड़ में लगे नौ उम्मीदवारों के बीच बाजी मारी। 67 वर्षीय इशिबा ने एक रन-ऑफ वोट में कट्टरपंथी राष्ट्रवादी साने ताकाइची पर जीत हासिल की। दशकों में जापान के सबसे अप्रत्याशित नेतृत्व चुनावों में से एक था, जिसमें रिकॉर्ड नौ उम्मीदवार दौड़ में थे।

रक्षा नीति विशेषज्ञ माने जाने वाले इशिबा ने नाटो सैन्य गठबंधन के एशियाई संस्करण और जापान-अमेरिका सुरक्षा गठबंधन का प्रस्ताव रखा है। इशिबा ताइवान के लोकतंत्र की समर्थक हैं। पहले दौर के मतदान में किसी को भी बहुमत नहीं मिला। इशिबा और आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाची में शानदार मुकाबला हुआ।

वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पार्टी के भ्रष्टाचार घोटालों से घिरे हुए हैं। एलडीपी आसन्न आम चुनाव से पहले जनता का विश्वास फिर से हासिल करने की कोशिश करेगी। मंगलवार को किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री इस्तीफा देंगे। संसदीय मतदान में औपचारिक रूप से निर्वाचित होने के बाद इशिबा नया मंत्रिमंडल बनाएंगे।

टॅग्स :जापानPrime Minister's Officeशिगेरु इशिबा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल