लाइव न्यूज़ :

जापान में 7.3 की तीव्रता वाला तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी, करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल

By विनीत कुमार | Updated: March 16, 2022 22:00 IST

उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर बुधवार शाम को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी जापान में भूकंप के तेज झटके, 7.3 की तीव्रता, फुकुशिमा का क्षेत्र रहा केंद्र।भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात 11.36 बजे आया, धरती की सतह से 60 किमी की गहराई पर भूकंप।इस तेज भूकंप के बाद जापान में करीब 20 लाख घरों में बत्ती गुल हो गई है।

टोक्यो: उत्तरी जापान में बुधवार को जोरदार भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर पूर्व (पूर्वोत्तर) में फुकुशिमा के क्षेत्र हैं। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात 11.36 बजे आया और सतह से 60 किमी की गहराई पर था। 

यह क्षेत्र उत्तरी जापान का वह हिस्सा है जो 11 साल पहले एक घातक 9.0 की तीव्रता वाले भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। इसमें परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी।

बहरहाल, जापान मौसम विज्ञान की एजेंसी ने मियागी और फुकुशिमा प्रान्तों के कुछ हिस्सों में एक मीटर (3-फुट) तक समुद्री पानी का उछाल लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। वहीं जापान के राष्ट्रीय टेलीविजन एनएचके ने कहा कि संभव है कि सुनामी पहले ही कुछ क्षेत्रों में पहुंच गया है। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

जापान के 20 लाख घरों में बिजली गुल

न्यूज एजेंसी एफपी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बताया है कि तेज भूकंप के बाद जापान में करीब 20 लाख घरों में बत्ती गुल हो गई है।

इधर भारत में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम सात बजकर पांच मिनट पर भूकंप आया और कुछ सेकंड तक झटके महसूस किये गए। अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 36.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.18 डिग्री पूर्व देशांतर में जमीन के नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

टॅग्स :भूकंपजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा