लाइव न्यूज़ :

जमाल खशोगी हत्याकांड : तुर्की ने सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान के दो करीबियों के गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: December 5, 2018 17:08 IST

इस्तांबुल में मुख्य अभियोजक कार्यालय में अहमद अल-असिरी और सऊद अल-कहतानी के खिलाफ वारंट जारी किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को आवेदन दायर किया गया था।

Open in App

तुर्की के एक अभियोजक ने मांग की है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के करीबी दो सऊदी नागरिकों के खिलाफ वारंट जारी किया जाये। तुर्की में जांच से जुड़े करीबी सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस्तांबुल में मुख्य अभियोजक कार्यालय में अहमद अल-असिरी और सऊद अल-कहतानी के खिलाफ वारंट जारी किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को आवेदन दायर किया गया था।

अदालत में पेश दस्तावेजों में उन्हें ‘वॉशिंगटन पोस्ट’के पत्रकार खशोगी की हत्या के ‘‘मुख्य साजिशकर्ताओं’’में शामिल बताया गया था।

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने शनिवार को सऊदी अरब से पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के संदिग्धों के प्रत्यर्पण की मांग की थी। तुर्की का कहना है कि सऊदी अरब जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। 

आपको बता दें कि जमाल खशोगी सऊदी अरब के रहने वाले थे और वाशिंगटन पोस्ट के लिए कॉलम लिखते थे। अपने लेखों में वो अक्सर सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नीतियों की जमकर आलोचना करते थे। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआइए ने खशोगी हत्याकांड के लिए क्राउन प्रिंस को जिम्मेवार बताया था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बताकर इस मामले में क्राउन प्रिंस के खिलाफ किसी भी तरह के कारवाई करने से इंकार कर दिया था।  

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल