लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के स्वतंत्रता दिवस समारोहों में जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:39 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 28 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को मेक्सिको को आजादी मिलने के 200 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उत्तर अमेरिकी देश के साथ भारत की विशेष साझेदारी को रेखांकित किया।

जयशंकर मेक्सिको की तीन दिन की यात्रा पर हैं जो विदेश मंत्री के रूप में उनकी इस देश की पहली यात्रा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेक्सिको की स्वतंत्रता प्राप्ति के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हमारे मजबूत संबंधों और विशेष साझेदारी को दोहराया।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के समापन के बाद जयशंकर मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड के आमंत्रण पर अमेरिका से सीधे यहां पहुंचे थे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल, मेक्सिको लातिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और 2021-22 के लिए भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?