लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने की ब्रिटेन में दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष के साथ बैठक

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:16 IST

Open in App

लंदन, चार मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष नालेदी पांडोर के साथ वार्ता की और भयावह कोविड-19 महामारी की चुनौतियों तथा वैश्विक स्वास्थ्य संकट से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए सहयोग के उपायों पर चर्चा की।

चार दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन आये जयशंकर ने जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर पांडोर से वार्ता की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री डॉ. नालेदी पांडोर के साथ बैठक करके खुशी हुई। कोविड चुनौती से निपटने के लिये मिलकर काम करने के विषय पर उपयोगी चर्चा हुई। आर्थिक संकट से उबरने और राष्ट्रमंडल के मुद्दों पर भी हमने बातचीत की। ’’

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष के साथ इस बैठक की तस्वीर भी ट्विटर पर डाली।

जयशंकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के न्योते पर जी-7 के विदेश एवं विकास मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के लिए लंदन आये हैं। वह वैश्विक लोकतंत्र के सम्मुख खतरे जैसे अहम विषय पर कार्ययोजना पर सहमति के लिए मंगलवार को बाद में रात के भोजन पर अतिथि देशों के (मंत्रियों/प्रतिनिधियों के) साथ चर्चा करेंगे।

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहली ऐसी बैठक और 2019 के बाद जी-7 के विदेश मंत्रियों के पहले सम्मेलन में राब लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवाधिकार पर खतरे के रूप में मंडरा रहे अहम भू-राजनीतिक विषयों पर चर्चा की अगुवाई करेंगे।

इसमें रूस, चीन और ईरान के साथ संबंध, म्यांमार में संकट, इथियोपिया में हिंसा और सीरिया में चल रही लड़ाई शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब