लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने राजदूत संधू, बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत- अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान हिंद-प्रशांत से संबंधित मुद्दों तथा भारत और अमेरिका के बीच स्वास्थ्य, डिजिटल, ज्ञान और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

जयशंकर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह 20 जनवरी को जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से देश का दौरा करने वाले भारतीय कैबिनेट के पहले मंत्री हैं।

जयशंकर द्वारा बाइडन प्रशासन में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हैन्स के साथ अपनी बैठक को लेकर एक तस्वीर और पोस्ट को संधू ने बृहस्पतिवार को रीट्वीट करते हुए पर ट्विटर पर लिखा, ‘‘विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की इंडिया हाउस में मेजबानी करने को लेकर प्रसन्न हूं।’’

उन्होंने यहां भारतीय दूतावास में हुई बैठक को लेकर कहा कि हिंद-प्रशांत से संबंधित मुद्दों तथा भारत और अमेरिका के बीच स्वास्थ्य, डिजिटल और ज्ञान के क्षेत्रों में साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

संधू ने व्हाइट हाउस, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी), यूनाइटेड स्टेट्स मिशन टू द यूनाइटेड नेशंस (यूएसयूएन), नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) तथा विदेश, वित्त, ऊर्जा, गृह सुरक्षा, रक्षा और वाणिज्य विभागों के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए कहा कि बैठक में अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले, जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों इस बात पर सहमत हुए कि लोगों के बीच संबंध और साझा मूल्य अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का आधार है जो महामारी को समाप्त करने में मदद कर रहा है, एक मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत का समर्थन कर रहा है और जलवायु परिवर्तन पर एक वैश्विक नेतृत्व प्रदान कर रहा है।

जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट में किया, ‘‘एनएसए जैक सुलिवन से मिलकर खुशी हुई। हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान सहित व्यापक चर्चा हुई। कोविड चुनौती से निपटने में अमेरिकी एकजुटता की सराहना की। भारत-अमेरिका टीका साझेदारी एक वास्तविक बदलाव ला सकती है।’’

मंत्री ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ भी द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की। उन्होंने यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल और यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित शीर्ष अमेरिकी व्यापार नेतृत्व के साथ भी बैठकें कीं।

जयशंकर ने डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों से भी मुलाकात की और उनके साथ क्वाड संबंधी घटनाक्रमों और टीकों पर सहयोग पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब