लाइव न्यूज़ :

ASEAN Regional Forum Jakarta: फैंसी शर्ट्स में दिखे जयशंकर और ब्लिंकन, यूजर्स ने हॉलीवुड एक्टर्स से की बराबरी

By आजाद खान | Updated: July 15, 2023 11:00 IST

आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) में जयशंकर और ब्लिंकन की फोटो को देख एक यूजर ने लिखा है कि यह शर्ट उन पर काफी कूल लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआसियान क्षेत्रीय मंच के दौरान जयशंकर और ब्लिंकन ने मुलाकात की है। जकार्ता में हुए यह मुलाकात किसी और बात के लिए चर्चा में है। जयशंकर द्वारा शेयर किए गए फोटो को देख यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Viral Video:  जकार्ता में आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) के मंच पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। इस दौरान जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों पर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया पर प्रकाश डाला है। लेकिन इनकी मुलाकात से ज्यादा इन नेताओं द्वारा पहने गए शर्ट्स की काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल इस दौरान ब्लिंकन और जयशंकर को फैंसी शर्ट्स पहने हुए देखा गया है। ऐसे में दोनों नेताओं का फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर रिएक्शन्स भी दिया है। वे ब्लिंकन और जयशंकर के फैंसी शर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे है। 

क्या दिखा फोटो में

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ बात करते हुए नजर आर रहे है। इन दोनों नेताओं को एक अलग ही लुक में देखा गया है। उन्होंने ट्वीट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें वह  यूक्रेन, म्यांमार और इंडो-पैसिफिक जैसे विषयों पर चर्चा करने की बात कही है। 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने क्या ट्वीट किया 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा है कि "भारत की जी20 अध्यक्षता, आगामी यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में अच्छी गति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उत्साहजनक चर्चा हुई। इसके अलावा, हमने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के साथ-साथ म्यांमार और अफगानिस्तान पर ध्यान केंद्रित किया।"

यूजर्स ने दिए अलग रिएक्शन्स 

इन दोनों नेताओं द्वारा पहने गए शर्ट्स की यूजर्स ने खूब तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर्स से की है तो कुछ यूजर्स ने उनकी बराबरी मॉडल्स से की है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह शर्ट उन पर काफी कूल लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने इन शर्ट्स को फैंसी बताया है। 

टॅग्स :S JaishankarUSAJakartaASEAN
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा