लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ को वकीलों से नहीं दिया गया मिलने, जेल अधिकारियों ने की मुलाकात रद्द

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 20, 2018 03:01 IST

लंदन में चार लग्जरी फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर छह जुलाई को जवाबदेही अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम (44) और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर रावलपिंडी के आदियाला जेल में सजा भुगत रहे हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 20 जुलाई:  एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) मोहम्मद सफदर को वकीलों से नहीं मिलने दिया गया। पाकिस्तान के अदियाला जेल के अधिकारियों ने गुरुवार( 19 जुलाई) को वकीलों के बीच की मुलाकात को एकतरफा तरीके से रद्द कर दिया। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा हारिस , साद हाशमी , जफीर खान और अमजद परवेज की कानूनी टीम अदियाला जेल में बंद शरीफ परिवार से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन अदियाला जेल प्रशासन ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। 

रेप के आरोप में गुजरात बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज, कॉलेज में एडमिशन के नाम पर किया शोषण

वहीं पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गुरुवार को पहली बार अपनी बेटी मरियम नवाज से मुलाकात की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के नेता सीनेटर परवेज रशीद ने कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने जेल में गुरुवार को शरीफ परिवार से मुलाकात की।

पाकिस्तान के जियो टीवी ने खबर दी कि आदियाला जेल से बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए राशिद ने कहा कि पहली बार पिता-पुत्री में मुलाकात हुई। यह तथ्य जेल नियमों के विपरीत है।

बता दें कि लंदन में चार लग्जरी फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर छह जुलाई को जवाबदेही अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम (44) और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर रावलपिंडी के आदियाला जेल में क्रमश: दस वर्ष, सात वर्ष और एक वर्ष कैद की सजा भुगत रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा