लाइव न्यूज़ :

अफगान शरणार्थियों को लेकर पहुंची इटली की अंतिम उड़ान

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:49 IST

Open in App

रोम, 28 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से शरणार्थियों को सुरक्षित लाई इटली की अंतिम निकासी उड़ान रोम के लियोनार्डो डा विची हवाईअड्डे पर उतरी। इतालवी वायुसेना का विमान सी-130 जे 58 अफगान नागरिकों को लेकर शनिवार सुबह पहुंचा। काबुल हवाईअड्डा से रवाना होने और बीच में योजना के मुताबिक एक जगह रुकने के बाद इसे यहां पहुंचने में करीब 17 घंटे का समय लगा। विमान में इटली के वाणिज्य दूत और एक नाटो राजनयिक भी सवार थे। इन्होंने ही काबुल हवाई अड्डे पर निकासी का समन्वय किया था। इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ ने कहा कि इटली अमेरिका और अफगानिस्तान की सीमा से लगे देशों के साथ काम करने के लिए तैयार है, जिसे उन्होंने "अधिक कठिन चरण" के रूप में बताया है। उन्होंने कहा कि प्रयासों में अफगानिस्तान में अपनी 20 साल की उपस्थिति के दौरान इटली की सेना के साथ काम करने वाले अन्य अफगान नागरिकों को निकालना भी शामिल था, लेकिन वे निकासी उड़ानों के लिए समय पर काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग अभी भी इटली ले जाने के योग्य हैं। रोम के हवाई अड्डे पर एक संक्षिप्त बयान में डि माओ ने कहा कि बचाव अभियान इन नागरिकों को अपने देश के बाहर नया जीवन शुरू करने के लिए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि 87 उड़ानों में इटली की वायु सेना द्वारा निकाले गए 4,890 अफगानों की संख्या किसी भी यूरोपीय संघ के देश द्वारा निकाले गए लोगों की तुलना में सबसे अधिक थी। इटली के बाकी जवान शुक्रवार रात काबुल से अन्य उड़ान से रवाना हुए। वायु सेना की यह उड़ान कुवैत गई। सैनिकों का अगले सप्ताह की शुरुआत में इटली लौटना प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

क्राइम अलर्टGhaziabad Murder News: रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की निर्मम हत्या, अपने ही बेटों ने दी थी सुपारी

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

भारतAir Force Day: हिंडन एयरबेस पर एयर Warriors का फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा