लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी खत्म होने में चार से पांच साल लग सकते हैं: वोंग

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:22 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 26 जनवरी सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री ने चेातवनी दी है कि कोविड-19 महामारी खत्म होने और जिंदगी सामान्य होने में चार से पांच साल तक का वक्त लग सकता है।

सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी स्टडीज द्वारा सोमवार को ‘सिंगापुर पर्सपेक्टिव-2021’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि आने वाले कुछ साल में कई अनिश्चितताएं बनी हुई हैं।

वह सिंगापुर में कोविड-19 से निपटने के लिए बने मंत्रियों के कार्यबल के सह अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने इसको लेकर अपनी उम्मीदें भी साझा कि महामारी के बाद भविष्य को कैसे ‘दोबारा तय’ किया जा सकता है की।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक वोंग ने कहा, ‘‘कुछ समय बाद महामारी का दौर खत्म हो जाएगा, लेकिन महामारी को पूरी तरह से खत्म होने और कोविड-19 के बाद की सामान्य जिंदगी देखने में चार से पांच साल का समय लग सकता है। कोविड-19 के बाद नयी दुनिया कैसी होगी? यह कोई नहीं बता सकता।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कोरोना वायरस की वजह से समाज का स्वरूप कैसा होगा, इसको लेकर बड़ी अनिश्चितता है।

वोंग ने कहा कि मास्क पहपने और भीड़ से बचने जैसे एहतियाती उपाय इस साल जारी रहेंगे और संभव है कि अगले साल के एक बड़े हिस्से में भी यह जारी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी