लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन शृंगला ने कहा, अमेरिका में हजारों प्रत्यक्ष-परोक्ष रोजगार का सृजन भारतीय आईटी कंपनियों ने किया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 13:44 IST

विलसन केंद्र के एशिया कार्यक्रम और नासकॉम की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शृंगला ने कहा कि भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अरबों डॉलर का निवेश किया है। शृंगला ने कहा, ''भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी उद्योग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबारी रिश्तों को बढ़ावा देने एवं मजबूती देने में अहम पक्ष है।''

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय राजदूत ने कहा कि भारत की 'सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अमेरिकी कंपनियों के वैश्विक परिचालन की प्रतिस्पर्धा में योगदान किया है।इस दौरान इन कंपनियों को अमेरिका में अपने कारोबार के विस्तार की संभावनाएं तलाशने में मदद की जाएगी। 

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी उद्योग भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी संबंधों को प्रोत्साहित करने में एक महत्वपूर्ण पक्ष है।

विलसन केंद्र के एशिया कार्यक्रम और नासकॉम की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शृंगला ने कहा कि भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अरबों डॉलर का निवेश किया है। शृंगला ने कहा, ''भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी उद्योग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबारी रिश्तों को बढ़ावा देने एवं मजबूती देने में अहम पक्ष है।''

भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत की 'सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अमेरिकी कंपनियों के वैश्विक परिचालन की प्रतिस्पर्धा में योगदान किया है।' उन्होंने कहा कि 'इस तरह अमेरिका में हजारों प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार का सृजन हुआ।'

इसी बीच अमेरिका और भारत के सूचना-प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने के अपने प्रयासों के तहत नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नासकॉम) हाल में छोटे एवं मझोले उद्योगों (एसएमई) का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर अमेरिका पहुंचा है। इस दौरान इन कंपनियों को अमेरिका में अपने कारोबार के विस्तार की संभावनाएं तलाशने में मदद की जाएगी। 

टॅग्स :अमेरिकाइंडियानरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा