लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू से उपहार लौटाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:24 IST

Open in App

यरूशलम, 30 अगस्त (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से देश के शीर्ष पद पर रहने के दौरान प्राप्त कई महंगे उपहारों को वापस करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की कि नेतन्याहू से यह आग्रह किया गया है। इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले और अब विपक्षी नेता नेतन्याहू एक शानदार जीवन शैली का आनंद लेने के लिए जाने जाते है। धनी सहयोगियों से महंगे उपहार कथित तौर पर स्वीकार करने के लिए उन पर मुकदमा चल रहा है। जून में नेतन्याहू के स्थान पर बेनेट प्रधानमंत्री बने थे। नेतन्याहू ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया था। एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू से प्रधानमंत्री के रूप में प्राप्त उपहारों को वापस करने के लिए संपर्क किया है। मारीव दैनिक की खबर के अनुसार नेतन्याहू को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्राप्त उपहारों समेत 42 वस्तुओं को वापस करने के लिए कहा गया है। नेतन्याहू के परिवार ने एक बयान में कहा कि कानून के अनुसार जिन उपहारों को वापस किया जाना था, उन्हें लौटा दिया गया है। नेतन्याहू के भ्रष्टाचार के मुकदमे में एक गवाह से मिलने के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर, परिवार के प्रवक्ता ने कहा,“कानून उन्हें गवाहों से मिलने से मना नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा