लाइव न्यूज़ :

इजराइली प्रधानमंत्री बेनेट, पुतिन ने मुलाकात पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:44 IST

Open in App

तेल अवीव, पांच जुलाई (एपी) इजराइल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने सोमवार को पहली बार अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात की और दोनों ने जल्द ही मुलाकात करने पर सहमति जताई। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बेनेट के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता के लिए रूस से योगदान के लिये पुतिन का शुक्रिया अदा किया और दोनों देशों के बीच उस पुल का जिक्र किया जिसका प्रतिनिधित्व इजराइल में रूसी प्रवासी करते हैं। पूर्ववर्ती सोवियत संघ से करीब 10 लाख यहूदी बीते तीन दशकों में इजराइल आए हैं।

इस साल के शुरू में रूसी मध्यस्थों ने एक इजराइली महिला की सीरिया से रिहाई सुनिश्चित की थी। इसके बदले में इजराइल द्वारा पकड़े गए दो सीरियाई लोगों को छोड़ा गया था।

बेनेट ने कहा कि उन्होंने “बंधकों और लापता लोगों के मुद्दे पर रूसी सहायता के लिये” पुतिन का शुक्रिया अदा किया।

इजराइल की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के तौर पर बेनेट के पिछले महीने पद संभालने के बाद यह पहला मौका था जब दोनों ने बात की है। दो साल बाद, बेनेट को पद छोड़ना है और उनकी जगह विदेश मंत्री याइर लापिद प्रधानमंत्री पद संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर