लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: इजराइली सेना का दावा- हमास ने गाजा में 199 लोगों को बंधक बना रखा है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 16, 2023 15:29 IST

सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने सोमवार को बताया कि हमास और अन्य फलस्तीनी आतंकवादियों ने गाजा में 199 लोगों को बंधक बना रखा है। इज़रायली सेना ने रविवार को संख्या 155 बताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने गाजा में 199 लोगों को बंधक बना रखा है- इजराइली सेना सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने सोमवार को बताया बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है

Israel-Hamas War: इजराइली सेना ने कहा है कि हमास और अन्य फलस्तीनी आतंकवादियों ने गाजा में 199 लोगों को बंधक बना रखा है और यह संख्या पिछले अनुमानों से अधिक है। सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने सोमवार को बताया कि बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या बंधकों की इस संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि ये बंधक किसकी कैद में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से अधिकतर लोगों को गाजा पर शासन करने वाले हमास आतंकवादी समूह ने बंधक बनाया है। 

इज़रायली सेना ने रविवार को संख्या 155 बताई थी। हागारी ने रविवार की ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि सहायता और जानकारी प्रदान करने के लिए अधिकारियों ने बंधकों के परिवारों से संपर्क किया था।

बता दें कि पिछले दिनों हमास की तरफ से कहा गया था कि इजराइल के हवाई हमले में 13 बंधकों की मौत हो गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने हमास से सभी बंधकों को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा करने की अपील की और इजराइल से गाजा पट्टी में नागरिकों तक त्वरित और निर्बाध मानवीय मदद पहुंचाने की अनुमति देने का आग्रह किया। 

हमास शासित गाजा पट्टी में लगभग 23 लाख लोग रहते हैं, जहां पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है। फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के साथ जारी युद्ध के चलते इजराइल ने गाजा पट्टी में भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी है। गाजा में इंजराइल लगातार हवाई हमले भी कर रहा है जिसमें  अब तक 2500 लोगों के मारे जाने का अनुमान है।

गाजा में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गाजा में 455 फलस्तीनी जान गंवा चुके हैं और 856 लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ इजराइल ने कहा है कि 7 अक्टूबर को किए गए गए  आतंकी हमले के जिम्मेदार हमास को जब तक पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता तब तक सैन्य अभियान नहीं रुकेगा।

टॅग्स :इजराइलHamasPalestineUNArmy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?