लाइव न्यूज़ :

इजराइली सेना ने गाजा पर हवाई हमला किया, नाबलस में एक किशोर की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:00 IST

Open in App

तेल अवीव, 24 अगस्त (एपी) इजराइली जंगी विमानों ने रात भर गाजा में हमले किये जिसके बाद हमास ने भी मशीनगनों से गोलीबारी की। मई में हुए 11 दिनों के संघर्ष के बाद से यह सबसे भीषण, सीमा पार की लड़ाई है। फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि इजराइली सेना के साथ संघर्ष में कब्जे वाले पश्चिमी तट पर एक किशोर मारा गया। फलस्तीनी प्रशासन के अनुसार, नाबलस में सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान 15 साल के एक किशोर के सिर में गोली लग गयी और वह मारा गया। इजराइली सेना ने कहा कि सैनिक बलाटा शरणार्थी शिविर में छापा मार रहे थे, कि उसी दौरान समीप की छतों से उन पर हमला किया जाने लगा। सेना ने कहा कि सैनिकों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जा रहे थे, तभी सैनिकों ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी क्योंकि वह उन पर एक बड़ी सी वस्तु गिराने वाला था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमाद हशाश नामक यह किशोर वही तो नहीं है, जो मारा गया। इजराइली सेना ने कहा कि रात भर गाजा पट्टी में हमास के हथियार विनिर्माण स्थल, एक सुरंग और एक भूमिगत रॉकेट लांच स्थल को निशाना बनाया गया। यह हिंसा ऐसे वक्त हुई है जब मिस्र की मध्यस्थता में हो रही वार्ता की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2 बच्चे, एक गर्भवती महिला और 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों की मौत, गाजा में इजरायली हवाई हमला

विश्वIRIS Dena: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमला, 87 शव बरामद और ईरान के 32 नौसैनिकों को बचाया

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वIsrael Attack Lebanon: इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, हिज्बुल्ला- हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वबैंक्सी की करुणा और बड़ों के युद्ध में फंसे बच्चे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल