लाइव न्यूज़ :

इजराइली हवाई हमले में छह की मौत, गाजा में बड़ा घर क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: May 19, 2021 15:34 IST

Open in App

गाजा सिटी, 19 मई (एपी) इजराइल के हवाई हमले में बुधवार की सुबह गाजा पट्टी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन दर्जन से ज्यादा सदस्यों वाले परिवार का एक बड़ा घर तबाह हो गय।

सेना ने बताया कि हमास शासित क्षेत्र से लगातार रॉकेट हमले के बीच उसने दक्षिण में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

हमले में 40 सदस्यों वाले अल-अस्तल परिवार का घर तबाह हो गया। निवासियों ने बताया कि हवाई हमले से पांच मिनट पहले दक्षिणी शहर खान यूनुस के भवन पर चेतावनी स्वरूप मिसाइल दागी गयी, जिससे परिवार का हर सदस्य वहां से भागने में सफल रहा।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने खान यूनुस और राफा में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया और 25 मिनट में 52 विमानों ने 40 ठिकानों पर बमबारी की। गाजा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमलों में एक महिला की मौत हो गई और आठ लोग जख्मी हो गए।

हमास के अल-अक्सा रेडियो ने बताया कि गाजा सिटी में हवाई हमले में उसके एक संवाददाता की मौत हो गई।

शिफा अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि बुधवार की सुबह लाए गए पांच शवों में संवाददाता का शव भी था। इनमें दो लोगों की मौत चेतावनी वाली मिसाइल के उनके अपार्टमेंट से टकराने के कारण हुई।

ये हमले तब हुए हैं जब संघर्ष विराम के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हुए हैं। फलस्तीनी क्षेत्र गाजा पर इस्लामिक आतंकवादी समूह हमास का शासन है, जहां पिछले 14 वर्षों से घेराबंदी के कारण वहां के ढांचे पहले ही काफी कमजोर हो चुके हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बाइडन प्रशासन इजराइल को गाजा पर बमबारी रोकने के लिए निजी तौर पर आग्रह कर रहा है।

मिस्र के वार्ताकार भी लड़ाई रोकने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें खास प्रगति हासिल नहीं हुई है।

अल-अक्सा मस्जिद परिसर में दस मई को इजराइल की पुलिस द्वारा कठोरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में यरूशलम की तरफ हमास द्वारा जब लंबी दूरी वाले रॉकेट दागे गए उसके बाद दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हुई।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हवाई हमलों में कम से कम 219 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं जिनमें 63 बच्चे और 36 महिलाएं शामिल हैं। हमले में 1530 व्यक्ति घायल हुए हैं। हमास और इस्लामिक जेहाद का कहना है कि उनके 20 लड़ाके मारे गए हैं जबकि इजराइल का कहना है कि यह संख्या कम से कम 130 है।

रॉकेट हमलों में इजराइल के 12 लोगों की मौत हुई है जिनमें पांच वर्ष का एक लड़का भी शामिल है।

इजराइल की सेना ने बताया कि वह हमास आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है जबकि फलस्तीन के आतंकवादियों ने इजराइल पर 3700 से अधिक रॉकेट दागे हैं। इजराइल ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने 90 फीसदी रॉकेट नष्ट कर दिए।

गाजा की 20 लाख आबादी को दवाओं, ईंधन और पानी की आपूर्ति कम पड़ती जा रही है और हमास द्वारा 2007 में वहां सत्ता पर काबिज होने के बाद से इजराइल एवं मिस्र ने इलाके की नाकाबंदी की हुई है। करीब 47 हजार फलस्तीनी नागरिक अपना घर-बार छोड़कर फरार हो गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि इजराइली हमले में कम से कम18 अस्पताल और क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और आधे से अधिक आवश्यक दवाओं की कमी हो गई है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइली हवाई हमले के बाद उसने कोरोना वायरस के टीके बचाकर किसी और क्लीनिक पर स्थानांतरित कर दिये हैं। हमले में क्षेत्र में एक मात्र जांच सुविधा वाला केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर