लाइव न्यूज़ :

गलती से दूसरा शव भेजने के बाद इजराइल ने फलस्तीनी किशोर का शव लौटाया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:44 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 21 नवंबर (एपी) इजराइली अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर कथित रूप से हमला करने वाले 14 वर्षीय फलस्तीनी के शव के स्थान पर गलती से किसी और का शव सौंप दिया था और अब उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए किशोर के परिवार को उनके बच्चे का शव लौटा दिया है।

अमजद अबु सुल्तान पिछले महीने कथित रूप से हमला करते समय मारा गया था।

वेस्ट बैंक के बेथलहम शहर के पास एक इजराइली सैन्य चौकी पर फलस्तीनी पक्ष को शव सौंपे जाने के बाद लगभग एक दर्जन फलस्तीनी वहां एकत्र हुए और उन्होंने “शहीद को सलाम” के नारे लगाए। शव को फलस्तीनी झंडे में लपेटा गया और इसके बाद एक एम्बुलेंस शव को ले गई।

इजराइली सेना ने शुक्रवार को हुई चूक को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण गलती’’ बताया। इस घटना ने हमला करते समय मारे गए फलस्तीनियों के शवों को न लौटाने की इजराइल की विवादास्पद नीति की ओर ध्यान आकर्षित किया है। इजराइल का कहना है कि यह नीति भविष्य में हमलों को रोकती है और कैदियों के आदान-प्रदान के दौरान काम आती है, जबकि अधिकार समूहों का कहना है कि इससे शोकसंतप्त परिवारों को सामूहिक सजा मिलती है।

इजराइल ‘‘मानवीय आधार पर’’ अबु सुल्तान और इसरा खजिमिया के शव शुक्रवार को लौटाने पर सहमत हो गया था। सुल्तान ने जब यह हमला किया था, तब वह नाबालिग था और बताया जा रहा है कि खजिमिया मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। खजिमिया ने सितंबर में येरूशलम की ओल्ड सिटी में एक अधिकारी को कथित रूप से चाकू मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।

इससे पहले सुल्तान के पिता ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया था कि परिवार ने सेना को सूचना दी कि चौकी पर किसी और व्यक्ति का शव सौंपा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा 14 साल का था और हमें जिस व्यक्ति का शव मिला था, उसकी आयु 30 या 40 साल प्रतीत हो रही थी।’’

इजराइल सेना ने अपनी ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण गलती’’ के लिए माफी मांगी। फलस्तीनी अधिकार समूह ‘यरूशलम लीगल एड एंड ह्यूमन राइट सेंटर’ के अनुसार, इजराइल के पास अभी करीब 80 फलस्तीनियों के शव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल