लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में इंटरनेट बंद करने के बाद जमीनी आक्रमण शुरू करने की तैयारी में इजराइल, पैदल सेना और टैंक तैयार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 28, 2023 13:32 IST

पैदल सेना, लड़ाकू इंजीनियरिंग बल और टैंक गाजा पट्टी के अंदर बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात उत्तरी गाजा पट्टी में लगभग 150 भूमिगत ठिकानों पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं3 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया हैगाजा पट्टी में लगभग 150 भूमिगत ठिकानों पर हमला किया

Israel-Hamas War: इजराइल के रक्षा बलों का कहना है कि  गाजा पट्टी में उनके रात भर के जमीनी अभियान में सैनिकों और हमास आतंकवादियों के बीच झड़पें हुईं। इन टकरावों के दौरान किसी भी सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है।  आईडीएफ ने कहा है कि सुनियोजित जमीनी हमले में वह हमास के कई आतंकवादियों को खत्म करने में कामयाब रहे और आतंकवादी समूह से संबंधित बुनियादी ढांचे को भी नष्ट कर दिया।

हालांकि आईडीएफ ने इस ऑपरेशन को पूर्ण जमीनी आक्रमण के बजाए विस्तारित जमीनी गतिविधि कहा है। पैदल सेना, लड़ाकू इंजीनियरिंग बल और टैंक गाजा पट्टी के अंदर बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात उत्तरी गाजा पट्टी में लगभग 150 भूमिगत ठिकानों पर हमला किया। हमले के दौरान, आतंकवादी संगठन हमास के लड़ाकू सुरंगों, भूमिगत युद्ध स्थानों और अन्य भूमिगत आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। इजरायली लड़ाकू विमानों ने हमास के एरियल एरे के प्रमुख असेम अबू रकाबा पर भी हमला किया। अबू रकाबा को ही इजराइल 7 अक्टूबर को किए हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है।

इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। इजराइल ने शुक्रवार रात से गाजा पर हवाई और जमीनी हमले भी तेज कर दिए हैं। इजराइल की सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में जमीनी अभियान ‘‘व्यापक’’ कर रही है। सेना की यह घोषणा इस बात का संकेत देती है कि वह गाजा पर संपूर्ण आक्रमण के नजदीक पहुंच रही है।

संचार ठप होने का तात्पर्य यह है कि हमले में लोगों के मारे जाने और जमीनी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाएगी। हालांकि, क्षेत्र में कुछ सैटेलाइट फोन काम कर रहे हैं। गाजा एक सप्ताह से बिजली नहीं होने से अंधेरे में डूबा हुआ है। रेड क्रिसेंट ने कहा कि वह चिकित्सा दलों से संपर्क नहीं कर पा रहा है और निवासी एम्बुलेंस सेवा को फोन नहीं कर पा रहे हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamasArmyAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल