लाइव न्यूज़ :

Israel-Palestine conflict: आठ स्थानों पर हमास के आतंकवादियों से लड़ रहे हैं इजराइल के सैनिक, हिजबुल्ला के शामिल होने से लंबी खिंच सकती है जंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2023 16:05 IST

इजराइल ने कहा है कि ये जंग लंबी चल सकती है। दरअसल रविवार को लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने भी एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर हमला कर दिया जिससे इस संघर्ष के व्यापक पैमाने पर फैलने की आशंका बढ़ गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ स्थानों पर हमास के आतंकवादियों से लड़ रहे हैं इजराइल के सैनिकहमास का साथ देने के लिए लड़ाई में हिजबुल्ला भी कूदानेतन्याहू बोले- इस काले दिन का बदला लेंगे

Israel-Palestine conflict: इजराइल पर हमास के चरमपंथियों के अप्रत्याशित हमले के एक दिन बाद रविवार को इजराइली सेना ने बताया कि उसके सैनिक आठ स्थानों पर हमास के आतंकवादियों से लड़ रहे हैं।  इजराइली सेना ने बताया कि उसने गाजा में 426 ठिकानों पर हमले किए और बड़े-बड़े विस्फोटों से कई रिहायशी इमारतें ढेर कर दीं। 

इस बीच इजराइल ने कहा है कि ये जंग लंबी चल सकती है। दरअसल  रविवार को लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने भी एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर हमला कर दिया जिससे इस संघर्ष के व्यापक पैमाने पर फैलने की आशंका बढ़ गयी है।  इजराइल की उत्तरी सीमा पर इस हमले से उसके एक कट्टर शत्रु के युद्ध में शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसके पास हजारों रॉकेट होने का अनुमान है। हिजबुल्ला ने सीरिया में इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के ठिकानों पर रविवार को कई रॉकेट दागे और गोलाबारी की। इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक विवादित इलाके में हिजबुल्ला के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। 

यही नहीं इजराइल के नागरिकों पर अन्य देशों में भी हमले हो रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में दो इजरायली पर्यटकों और एक मिस्री पर्यटक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बता दें कि हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया, जिसमें 26 सैनिकों समेत कम से कम 300 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों को बंधक बना लिया गया। गाजा में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गयी । इजराइली टेलीविजन ने बंधक या लापता इजराइलियों के रिश्तेदारों की कई वीडियो प्रसारित की जो अपने प्रियजनों की जान जोखिम में होने के बीच मदद की गुहार लगाते हुए दिखे।

इजराइल के इस हमले का बदला लेने के संकल्प और हिजबुल्ला के हमलों के कारण इस संघर्ष के गहराने का खतरा बढ़ गया है। इजराइल और हिजबुल्ला कट्टर शत्रु हैं और दोनों ने पहले भी कई बार युद्ध लड़ा है। वर्ष 2006 में 34 दिन तक चले संघर्ष में लेबनान में 1,200 और इजराइल में 160 लोग मारे गए थे। इजराइल की उत्तरी सीमा पर महीनों से तनाव बना हुआ है। 

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शनिवार रात को टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा कि इजराइली सेना हमास की युद्ध क्षमताओं को खत्म करने के लिए हरसंभव उपाय का इस्तेमाल करेगी और इस काले दिन का बदला लेगी। उन्होंने आगाह किया कि इस युद्ध में वक्त लगेगा। यह मुश्किल होगा। उन्होंने गाजा के निवासियों से कहा कि अब वहां से निकल जाओ। रात होने के बाद गाजा में इजराइली हमले तेज हो गए। बड़े-बड़े विस्फोटों के जरिये कई रिहायशी इमारतें ढहा दी गईं। 

टॅग्स :इजराइलPalestineबेंजामिन नेतन्याहूHamasLebanon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH