लाइव न्यूज़ :

Israel-Palestine conflict: आपातकाल की घोषणा, 5000 रॉकेट दागे, 22 लोगों की मौत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2023 16:54 IST

Israel-Palestine conflict: रोपीय नेता हमास के हमले की निंदा की। इजराइल के साथ एकजुटता की आवाज उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसशस्त्र समूह ने इजराइल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। ‘‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’’ शुरू करते हुए शनिवार तड़के इजराइल में 5,000 रॉकेट दागे गए।इजराइल ने गाजा पट्टी से घुसपैठ की भी सूचना दी है

Israel-Palestine conflict: हमास और इजराइल के बीच युद्ध छिड़ गया है। इज़राइल की बचाव सेवा ने कहा कि हमास के हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए। इस बीच, यूरोपीय नेता हमास के हमले की निंदा की। इजराइल के साथ एकजुटता की आवाज उठा रहे हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने शनिवार को राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति घोषित की। इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने शनिवार को कहा कि हमास के हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। 500 से अधिक लोगों को घायल कर दिया और कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया।

पिछले कुछ वर्षों में इजराइली क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ‘‘हम युद्ध में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुश्मन को हमले की भारी कीमत चुकानी होगी।’’ विशाल रॉकेट बैराज लॉन्च किया है।

हमास की सैन्य शाखा के एक नेता का कहना है कि सशस्त्र समूह ने इजराइल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। एक सार्वजनिक बयान में, मोहम्मद डीफ ने कहा कि ‘‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’’ शुरू करते हुए शनिवार तड़के इजराइल में 5,000 रॉकेट दागे गए।

इजराइल ने गाजा पट्टी से घुसपैठ की भी सूचना दी है। हमास के सैन्य नेता ने सभी फलस्तीनियों से इजराइल का ‘‘मुकाबला’’ करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हमने यह कहने का निर्णय लिया है कि अब बहुत हो गया।’’ मोहम्मद डीफ का यह संदेश एक रिकॉर्डिंग के रूप में सामने आया है, क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आता है।

हमास के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री ने जनता से कहा-हम युद्ध में हैं

हमास के अभूतपूर्व रॉकेट हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को देश की जनता से कहा कि ‘‘हम युद्ध में हैं।’’ हमास की तरफ से भारी संख्या में रॉकेट दागे जाने और दक्षिणी इजराइल में चरमपंथियों की घुसपैठ के बाद नेतन्याहू ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने दावा किया कि हमास ‘‘ऐसी कीमत चुकाएगा, जैसा उसने सोचा भी न होगा।’’ नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं। अभियान नहीं, बल्कि युद्ध छिड़ गया है।’’ प्रधानमंत्री ने सेना को हमास के चरमपंथियों के घुसपैठ वाले शहरों को खाली करने का भी आदेश दिया, जहां चरमपंथियों और इजराइली सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी है।

इजराइली सेना ने कहा कि बड़ी संख्या में फलस्तीनी चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने का सुझाव दिया गया है। फलस्तीनी चरमपंथियों ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी से इजराइल पर हजारों रॉकेट दागे और अपने दर्जनों लड़ाकों की इजराइल की सीमा में घुसपैठ करा दी।

टॅग्स :HamasIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH