लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: हमास को रूस ने मिस्र के रास्ते पहुंचाया 27 टन खाद्यान

By आकाश चौरसिया | Updated: October 19, 2023 15:42 IST

इजरायल और हमास युद्ध के बीच रूस ने इजिप्ट के रास्ते गाजा को 27 टन खाद्यान भेजा है। इस बात की जानकारी खुद रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने मिस्त्र के रास्ते 27 टन खाद्यान गाजा पट्टी को भेजागाजा को भेजे सामान में पूरी तरह से खाद्यान शामिल हैहमास पर हमले के लिए इससे पहले रूस ने इजरायल से रोकने के लिए कहा था

मोस्को: गाजा और इजरायल युद्ध के बीच रूस ने मिस्र की राजधानी इजिप्ट के रास्ते 27 टन खाद्यान हमास को भेजा है।  इस बात की जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से चीनी, चावल, आटा और पास्ता शामिल हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने इस काम को अंजाम दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई के लिए इलुशिन आईएल-76 परिवहन विमान का इस्तेमाल किया। रूसी मंत्रालय के मुताबिक, मिस्र में स्थित रेड क्रिसेंट इस डिलिवरी को जरुरतमंदों तक पहुंचाएगा। 

वहीं, टाइम्स ऑफ इजरायल की मानें तो रूस डिप्टी मिनिस्टर इया डेनिसोव ने कहा कि स्पेशल विमान इजिप्ट के एल-अरिश एयरपोर्ट में उतार गया है। इसके साथ ही रेड क्रिसेंट को यह सामान सौंप दिया गया है।   

वहीं, इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेत्यनाहू ने कहा था कि रसियन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी फोन कॉल के जरिए बात हुई है, जिसमें राष्ट्रपति को चल रहे युद्ध के बारे में बताया। इसके अलावा कई फिलिस्तीनी अधिकारियों से भी बात की है।

नेत्यनाहू ने एक्स पर शेयर कर बताया दिया था कि इजरायल तब तक वार करेगा जब तक हमास की सेना और सरकारी क्षमताएं पूरी तरह से खत्म न हो जाएं। यह बताते चले कि हमास की ओर से बीते 7 अक्टूबर को इजरायल में 20 मिनट लगभग 5000 मिसाइले दागी गई थी, जिसके चारों ओर धुआं ही धुंआ हो गया था और इसमें बहुत सारे लोगों की मरने की खबर सामने आई थी।

वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट शब्दों में इजरायली पीएम को कहा था कि इस तरह की खूनी लड़ाई को रोक दिया जाए।

टॅग्स :Hamasअमेरिकारूसमिस्रEgypt
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट