लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: हिजबुल्ला के हमले में एक भारतीय की जान गई, दो अन्य घायल, लेबनान से दागी गई थी मिसाइल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 5, 2024 14:54 IST

Israel-Hamas war: हिजबुल्ला विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए भारतीय की पहचान केरल के कोल्लम के पटनीबिन मैक्सवेल के रूप में की गई है। उनके शव की पहचान ज़िव अस्पताल में की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल के बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन भी घायल हो गए और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटैंक रोधी मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत लेबनान से दागी गई मिसाइल की जद में आने से कम से कम दो अन्य घायल हो गएहमले में मारे गए भारतीय की पहचान केरल के कोल्लम के पटनीबिन मैक्सवेल के रूप में की गई

Israel-Hamas war: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच लेबनान के विद्रोहियों द्वारा सोमवार, 4 मार्च को किए गए एक टैंक रोधी मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। टैंक रोधी मिसाइल ने इजरायल की उत्तरी सीमा मार्गालियट के पास एक बगीचे पर हमला किया।   लेबनान से दागी गई मिसाइल की जद में आने से  कम से कम दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। बचाव सेवाओं के प्रवक्ता मैगन डेविड एडोम (एमडीए) जकी हेलर के अनुसार मिसाइल ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इज़राइल के गैलीगी क्षेत्र के मार्गालियट में एक बागान पर हमला किया।

हिजबुल्ला विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए भारतीय की पहचान केरल के कोल्लम के पटनीबिन मैक्सवेल के रूप में की गई है। उनके शव की पहचान ज़िव अस्पताल में की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल के बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन भी घायल हो गए और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भारत में इज़राइल दूतावास ने लेबनान द्वारा की गई टैंक रोधी गोलीबारी को कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला बताया और शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना की। नई दिल्ली में इज़राइल के दूतावास ने कहा कि कल सुबह मार्गालियट के उत्तरी गांव में एक बाग की खेती कर रहे शांतिपूर्ण कृषि श्रमिकों पर शिया आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह द्वारा किए गए एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के कारण एक भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य के घायल होने से हमें गहरा सदमा और दुख हुआ है।

पीटीआई के अनुसार चेहरे और शरीर पर चोट लगने के बाद जोसेफ जॉर्ज को पेटा टिकवा के बेलिन्सन अस्पताल ले जाया गया। उनकी सर्जरी की गई और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकते हैं।

बता दें कि हिजबुल्ला गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में आठ अक्टूबर से ही रोजाना उत्तरी इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।

टॅग्स :इजराइलHamasमिसाइलकेरलभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात