लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: अमेरिका को हमास की चेतावनी- "एक दिन अमेरिका, सोवियत संघ की तरह ढह जाएगा"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 4, 2023 15:06 IST

हमास आतंकवादी संगठन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के लिए वो दिन दूर नहीं जब वह भी सोवियत संघ की तरह ढह जाएगा। इसके साथ ही उसने उत्तर कोरिया के कसीदे भी पढे़।

Open in App
ठळक मुद्देहमास के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका को खुली धमकी दीसाथ ही चेताते हुए कहा कि यूएसएसआर की तरह वो भी एक दिन ढह जाएगायहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया में अमेरिका पर स्ट्राइक करने की क्षमता है

नई दिल्ली: इजरायल और हमास के बीच हमास के वरिष्ठ अधिकारी अली बाराका ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि एक दिन अमेरिका, सोवियत संघ की तरह ढह जाएगा। इसकी जानकारी जेरूसलम पोस्ट के जरिए सार्वजनिक की है। अली बाराका ने 2 नवंबर को यह टिप्पणी लेबनान यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में की थी। 

जेरूसलम पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में हमास आतंकवादी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना ब्रिटेन और वैश्विक फ्रीमेसोनरी द्वारा की गई थी और यह यूएसएसआर की तरह ही ढह जाएगा। 

हमास वरिष्ठ अधिकारी ने धमकी दी और कहा कि अमेरिका के सभी दुश्मन इस क्षेत्र में वार्ता कर रहे हैं और इस मुद्दे पर करीब आ रहे हैं। वह दिन आ सकता है कि जब वे एक साथ युद्ध में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका को अतीत में बदल देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, अमेरिका भविष्य में इतना ताकतवर नहीं रह जाएगा। वहीं, अली बाराका ने उत्तर कोरिया की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह देश अमेरिका पर स्ट्राइक कर सकता है। हमास आतंकवादी के मुताबिक, उत्तर कोरिया भी उनका एक एलायंस पार्टनर है, इसलिए उसकी क्षमता पर कोई शक नहीं किया जा सकता है। 

हमास आतंकवादी के अनुसार रूस उनसे रोजाना के संपर्क में है। वहीं, चीन ने भी अपने दूत दोहा में भेजा है, चीन और रूस हमास के नेताओं से मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमास दल जल्द ही मोस्को जाने वाला है और इसके साथ ही बीजिंग भी जाएगा। लेकिन, उसने इरान की काबिलियत पर प्रश्न उठाया है।

अगर ईरान ने हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया तो वह क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर सकता है। ईरान के पास ऐसे हथियार नहीं हैं जो अमेरिका तक पहुंच सकें, लेकिन अगर अमेरिका स्पष्ट रूप से अपना हस्तक्षेप बढ़ाता है तो वह इसराइल और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और जहाजों पर हमला कर सकता है।

टॅग्स :HamasअमेरिकारूसईरानइराकIraq
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल