लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 18, 2024 16:39 IST

जिन तीन लोगों का शव बरामद हुआ उनमें शनि लौक भी शामिल हैं जिनकी 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों द्वारा करने के बाद की वीडियो खूब वायरल हुई थी। शनि को यातना दी गई थी, कथित तौर पर बलात्कार किया गया और हत्या करने से पहले पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देजिन तीन लोगों का शव बरामद हुआ उनमें शनि लौक भी शामिलउनके शव को अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया थाहमास के आतंकियों ने शनि लौक के साथ अमानवीय हिंसा की थी और उनके पैर तोड़ दिये थे

Israel–Hamas war: इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) का कहना है कि सैनिकों ने गाजा से तीन बंधकों के शव बरामद किए हैं। इसमें कहा गया है कि ये शव शनि लौक, अमित बुस्किला और इत्ज़ाक गेलेरेन्टर के थे। आईडीएफ ने कहा कि 7 अक्टूबर को उनकी हत्या कर दी गई और शरीर को गाजा ले जाया गया था। शव हमास की सुरंग में पाए गए। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के बंदूकधारियों ने इज़रायल में घुसकर कत्लेआम किया था। हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। वे 252 अन्य लोगों को बंधक के रूप में गाजा वापस ले गए।

इज़रायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस खबर को दिल तोड़ने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी बंधकों, जीवित और मृत सभी को वापस ले आएंगे। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि रात भर के अभियान में शव बरामद कर लिए गए। सेना ने गाजा में हिरासत में लिए गए हमास के आतंकियों से मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की थी। 

जिन तीन पीड़ितों के शव मिले हैं उनको क्षिणी इज़रायल में नोवा फेस्टिवल के दौरान नरसंहार स्थल के पास एक चौराहे पर मार दिया गया था। इसके बाद हमास के लड़ाके शवों को ट्रक में डालकर गाजा ले गए। नोवा फेस्टिवल के दौरान हमास आतंकियों ने 360 से अधिक लोगों को मार दिया था। 250 के लगभग लोगों को बंधक बना कर गाजा ले गए थे जिनमें से लगभग 125 बंधकों का पता नहीं चल पाया है। अन्य को रिहा कर दिया गया है या बचा लिया गया है।

 जिन तीन लोगों का शव बरामद हुआ उनमें शनि लौक भी शामिल हैं जिनकी 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों द्वारा करने के बाद की वीडियो खूब वायरल हुई थी। शनि को यातना दी गई थी, कथित तौर पर बलात्कार किया गया और हत्या करने से पहले पीटा गया। इसके बाद उनके शव को अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया और ट्रक में डालकर प्रदर्शन किया गया। हमास के आतंकियों ने शनि लौक के साथ अमानवीय हिंसा की थी और उनके पैर तोड़ दिये थे। हमास ने उनके शव को महीनों तक एक निशानी और सौदेबाजी की वस्तु के रूप में रखा। 

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूArmy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल