लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ब्लैकलिस्ट किया तो इजरायल की सरकार ने एनएसओ ग्रुप से बनाई दूरी

By विशाल कुमार | Updated: November 7, 2021 11:44 IST

इजरायल के विदेश मंत्री येर लैपिड ने कहा कि एनएसओ एक निजी कंपनी है. यह कोई सरकारी प्रोजेक्ट नहीं है और इसलिए इसे ब्लैकलिस्ट किया गया है तो इसका इजरायली सरकार की नीतियों से कोई संबंध नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने कहा कि एनएसओ एक निजी कंपनी है.फोन हैकिंग स्पायवेयर पेगासस बनाता है एनएसओ ग्रुप.इसी हफ्ते अमेरिका ने एनएसओ ग्रुप को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.

येरुसलम: फोन हैकिंग स्पायवेयर पेगासस के दुरुपयोग के आरोपों पर अमेरिका द्वारा एनएसओ ग्रुप को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद शनिवार को इजरायल के विदेश मंत्री येर लैपिड ने सरकार को का बचाव किया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, लैपिड ने कहा कि एनएसओ एक निजी कंपनी है. यह कोई सरकारी प्रोजेक्ट नहीं है और इसलिए इसे ब्लैकलिस्ट किया गया है तो इसका इजरायली सरकार की नीतियों से कोई संबंध नहीं है.

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई दूसरा देश है जिसके पास साइबर युद्ध को लेकर इतने सख्त नियम हैं और न ही वे उन नियमों को इजरायल से ज्यादा थोप रहे हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.

बुधवार को एनएसओ ग्रुप को अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद पहली बार किसी वरिष्ठ इजरायली मंत्री ने सार्वजनिक टिप्पणी की है.

जुलाई में प्रकाशित 17 मीडिया संगठनों की एक जांच में कहा गया है कि एनएसओ के पेगासस सॉफ्टवेयर ने कई देशों में पत्रकारों, अधिकार कार्यकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों के स्मार्टफोन को निशाना बनाया था.

कंपनी अपने उत्पादों को इजराइल के रक्षा मंत्रालय से लाइसेंस के तहत विदेशों में भेजती है, जिसने कथित सॉफ़्टवेयर दुरुपयोग के आरोप सामने आने के बाद कंपनी की अपनी जांच शुरू की है.

अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है और इजरायल ने ऐसा कोई संकेत भी नहीं दिया है कि एनएसओ के निर्यात को सीमित करने पर विचार कर रहा है.

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरPegasusइजराइलIsraelUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?