लाइव न्यूज़ :

Israel Attack Lebanon: इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, हिज्बुल्ला- हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2026 09:47 IST

Israel Attack Lebanon: इजराइली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में सोमवार को कई ठिकानों पर हमला किया और कहा कि वहां चरमपंथी समूहों हिज्बुल्ला और हमास के लिए ढांचागत सुविधाएं थीं।

Open in App

Israel Attack Lebanon इजराइल की वायुसेना ने सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के दक्षिणी एवं पूर्वी लेबनान के कई इलाकों पर हमले किए। सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए एक हमले में दक्षिणी तटीय शहर सिडोन में तीन मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत ध्वस्त हो गई। मौके पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक फोटोग्राफर ने बताया कि जिस इलाके पर हमला किया गया, वह एक वाणिज्यिक क्षेत्र था और इमारत खाली थी। कम से कम एक व्यक्ति को एंबुलेंस से ले जाया गया और बचाव दल अन्य लोगों की तलाश में घटनास्थल की तलाशी ले रहे थे लेकिन इस हमले में किसी की मौत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ ही दिन बाद लेबनान के सेना प्रमुख इजराइल के साथ लगती सीमा वाले इलाके में चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला के निरस्त्रीकरण के अपने मिशन के बारे में सरकार को जानकारी देने वाले हैं। इजराइली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में सोमवार को कई ठिकानों पर हमला किया और कहा कि वहां चरमपंथी समूहों हिज्बुल्ला और हमास के लिए ढांचागत सुविधाएं थीं।

इन हमलों से दो घंटे पहले इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर चेतावनी पोस्ट की थी कि सेना पूर्वी बेका घाटी के दो गांवों और दक्षिणी लेबनान के दो अन्य गांवों में हिज्बुल्ला और फलस्तीनी समूह हमास के ठिकानों पर हमला करेगी। सिडोन में बाद में हुआ हमला कोई पूर्व सूचना दिए बिना किया गया और इजराइली सेना ने इस पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया। 

टॅग्स :इजराइलLebanonHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल