लाइव न्यूज़ :

'इतिहास याद रखेगा कि हमास के हत्यारों और बलात्कारियों को स्वर्ण पदक दिया गया', फिलिस्तीन को मान्यता पर भड़का इजरायल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2024 16:27 IST

इज़रायली विदेश मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि इतिहास याद रखेगा कि स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड ने हमास के हत्यारों और बलात्कारियों को स्वर्ण पदक देने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने फ़िलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है28 मई को फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना का खुलासा किया हैइजरायल इस घोषणा से नाराज है

नई दिल्ली: नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने फ़िलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है। स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड ने 28 मई को फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना का खुलासा किया है। नॉर्वेजियन प्रधान मंत्री जोनास गहर स्टोर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इजरायल और फिलिस्तीन के झगड़े का द्विराष्ट्र सिद्धांत एकमात्र विकल्प था। आयरलैंड के प्रधान मंत्री साइमन हैरिस ने कहा कि यह निर्णय शांतिपूर्ण भविष्य में  मदद करेगा। 

फिलिस्तीनी नेताओं ने फैसले का स्वागत किया और इसे ऐतिहासिक क्षण कहा है। हालांकि इजरायल इस घोषणा से नाराज है और प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि  वह 7 अक्टूबर के हमलों का वीडियो देखने के लिए इन तीन देशों के राजदूतों को बुलाएगा। प्रतिक्रिया में इज़रायली विदेश मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि इतिहास याद रखेगा कि स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड ने हमास के हत्यारों और बलात्कारियों को स्वर्ण पदक देने का फैसला किया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका का करीबी सहयोगी नॉर्वे अक्सर इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश करता रहा है। सने पहले भी अक्सर कहा है कि अगर वह क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद करता है तो वह फिलिस्तीन को मान्यता देगा। आयरलैंड और स्पेन भी जल्द ही फिलिस्तीनी राज्य की मान्यता की घोषणा करेंगे। घोषणा से पहले संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से लगभग 143 ने फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता दी है। 

स्लोवेनिया और माल्टा जो कि यूरोपीय संघ के सदस्य हैं, ने पिछले हफ्तों में फिलिस्तीन को मान्यता देने के लिए अपना इरादा व्यक्त किया है। इनका मानना है कि  क्षेत्र में निरंतर शांति के लिए दो-राज्य समाधान महत्वपूर्ण है।

ये अहम घोषणा ऐसे समय की गई है जब इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग के ऐलान के बाद गाजा को तबाह कर दिया है। उत्तरी गाजा पूरी तरह तबाह है और दक्षिणी गाजा के शहर राफा लगातार हमले कर रहा है।  इजराइल ने नॉर्वे तथा आयरलैंड से अपने राजदूतों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। सबसे पहले नॉर्वे ने मान्यता देने के फैसले की घोषणा की। 

टॅग्स :Palestineइजराइलआयरलैंडबेंजामिन नेतन्याहूSpainIrelandBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका