लाइव न्यूज़ :

आईएस को बड़ा झटका, इस्लामिक स्टेट का ग्रुप लीडर अबू हसन अल-हाशिमी मारा गया

By भाषा | Updated: November 30, 2022 22:31 IST

इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह का नेता अबू अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी हाल में लड़ाई में मारा गया। यह जानकारी समूह के प्रवक्ता ने बुधवार को जारी एक ऑडियो में दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए ऑडियो संदेश में कहा है।ऑडियो में नए आईएस सरगना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।पूर्व आईएस खलीफा अबू बक्र अल-बगदादी का भाई था।

काहिराः इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी समूह के नेता अबू अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी हाल में लड़ाई में मारा गया है। इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के प्रवक्ता ने जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक संबद्ध टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक ऑडियो संदेश में कहा है।

ऑडियो में नए आईएस सरगना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। IS ने अपने पूर्ववर्ती अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी की मृत्यु के बाद मार्च में अबू अल-हसन अल-हाशमी अल-कुरैशी को अपना नया नेता घोषित किया। दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों और एक पश्चिमी सुरक्षा स्रोत के अनुसार कुरैशी मारे गए पूर्व आईएस खलीफा अबू बक्र अल-बगदादी का भाई था।

अल-कुरैशी के बारे में कम ही जानकारी है जिसने फरवरी में उत्तर पश्चिम सीरिया में अमेरिका के एक हमले में अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी की मौत के बाद समूह का कामकाज संभाला था। अल-कुरैशी इस साल मारा जाने वाला इस समूह का दूसरा नेता है और यह इस समूह के लिए बड़ा झटका है। किसी ने उसकी मौत की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आईएस प्रवक्ता अबू उमर अल-मुजाहिर ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब आईएस सीरिया तथा इराक के हिस्सों में घातक हमलों को अंजाम देने की फिराक में है। अल-मुजाहिर ने कहा कि अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को समूह का नया नेता बनाया गया है। आईएस संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी अक्टूबर 2019 में उत्तर पश्चिम में एक हमले में मारा गया था।

टॅग्स :आईएसआईएसAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों के 7 ठिकानों पर हमले कर 70 आतंकवादियों को मार गिराया, मंत्री तलल चौधरी ने कहा- जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करेंगे

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!