लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट ने किया दावा, श्रीलंका में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके मारे गए तीन आतंकवादी

By भाषा | Updated: April 28, 2019 10:40 IST

‘कोलंबो गजट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार आईएस की संवाद समिति ‘अमाक’ के जरिए आईएस ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल-का’का मारे गए।

Open in App

इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जिन्होंने खुद को उड़ा लिया था। मुठभेड़ शुक्रवार को उस समय हुई, जब सुरक्षा बल ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के सदस्यों की तलाश कर रहे थे।इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे। ‘कोलंबो गजट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार आईएस की संवाद समिति ‘अमाक’ के जरिए आईएस ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल-का’का मारे गए।कहा गया है कि उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की और ‘‘ गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया।’’ गौरतलब है कि पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सेना के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में एक मकान पर छापा मारा था, जिसके बाद सशस्त्र समूह के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।सशस्त्र लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाईं। मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई। हिंसक झड़पों के दौरान माना जाता है कि तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया। मौके से छह बच्चों और तीन महिलाओं सहित कुल 15 शव बरामद हुए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि तीन संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी इन 15 लोगों में शामिल हैं। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट