लाइव न्यूज़ :

आईएस ने ली पाकिस्तान की मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी, 56 लोगों की मौत हो गयी थी और 194 घायल हुए

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 14:55 IST

इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस बयान का अनुवाद एसआईटीई खुफिया समूह ने किया है। अमेरिका का गैर सरकारी संगठन एसआईटीई जेहादी संगठनों की आनलाइन गतिविधियों पर नजर रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली शुक्रवार को हमले में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गयी थी और 194 लोग घायल हो गए थे

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को नमाज के दौरान शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस हमले में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गयी थी और 194 लोग घायल हो गए थे।

इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस बयान का अनुवाद एसआईटीई खुफिया समूह ने किया है। अमेरिका का गैर सरकारी संगठन एसआईटीई जेहादी संगठनों की आनलाइन गतिविधियों पर नजर रखता है।यह बयान आतंकवादी समूह की समाचार एजेंसी अमाक में प्रकाशित किया गया था।

बयान में हमलावर की पहचान एक अफगान के तौर पर की गयी है,उसकी तस्वीर भी प्रकाशित की गयी है और कहा गया,‘‘ शियाओं के धार्मिक स्थलों और केन्द्रों की रक्षा के लिए तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तानी पुलिस के अनेक उपायों के बावजूद इस्लामिक स्टेट के लड़ाके लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शियाओं को निशाना बना रहे हैं।’’

पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता आसिम खान ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। पेशावर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद एजाज खान ने कहा कि हमलावर ने पहले मस्जिद के बाहर पुलिस पर गोलियां चलाईं ,इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

टॅग्स :पाकिस्तानआईएसआईएसबम विस्फोटPeshawar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा