लाइव न्यूज़ :

दुनिया को अपनी मौजूदगी बताने के लिये आईएसआईएस ने श्रीलंका को चुना: राष्ट्रपति सिरीसेना

By भाषा | Updated: May 6, 2019 20:48 IST

Open in App

लंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दुनिया को अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिये ही ईस्टर संडे के दिन भीषण हमला करने की मंशा से श्रीलंका को चुना। ऐसी खबरें हैं कि इस हमले की साजिश 2017 में सीरिया में रची गयी थी।

तीन कैथोलिक गिरजाघरों और तीन आलीशान होटलों में एक के बाद एक आत्मघाती बम हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गयी जिनमें 11 भारतीय शामिल हैं। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने द्वीपीय देश में अब तक के सबसे वीभत्स हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन सरकार ने स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) पर आरोप लगाया है।

सरकार ने एनटीजे पर प्रतिबंध लगाया है और धमाके के संदर्भ में 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंका में हमलों को अंजाम देने के आईएसआईएस के दावे पर राष्ट्रपति सिरीसेना ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं स्तब्ध हूं और समझ नहीं सकता कि उन्होंने इस हमले के लिये श्रीलंका को ही क्यों चुना।’’

उन्होंने कहा कि आईएसआईएस ने अपने निशाने के तौर पर श्रीलंका को इसलिए चुना क्योंकि आतंकवादी संगठन दुनिया के ताकतवर देशों के साथ लड़ाई की क्षमता खो चुका है। सिरीसेना ने सोमवार को बीबीसी पर प्रसारित साक्षात्कार में बताया, ‘‘इसलिए उन्होंने अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिये एक ऐसे देश को चुना जिसने हाफ उसकी बदले की कार्रवाई थी।

बागुज इस आतंकवादी संगठन का आखिरी गढ़ था। अमेरिकी नेतृत्व वाले कुर्द लड़ाकों ने हाल में आईएसआईएस के इस गढ़ को भी अपने नियंत्रण में कर लिया। इस बीच ‘श्रीलंका मिरर’ की खबर के अनुसार संगठन के आतंकवादी आईएसआल में शांति की स्थापना की थी।’’

नरसंहार के कुछ दिन बाद आईएसआईएस प्रमुख अबु बक्र अल बगदादी ने एक वीडियो में यह दावा किया था कि श्रीलंका में हुआ बम धमाका सीरियाई शहर बागुज को नेस्तनाबूद करने के खिलाईएस से प्रशिक्षण लेने के इरादे से सीरिया गये थे और श्रीलंका में हमले को अंजाम देने के लिये उन्होंने 2017 में मोहम्मद सहारान हाशिम के नेतृत्व वाली नेशनल तौहीद जमात के साथ एक समझौता किया था। 

टॅग्स :श्रीलंकाश्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा