लाइव न्यूज़ :

इमरान खान पर भड़के आईएसआई चीफ, कहा- अगर कमांडर-इन-चीफ देशद्रोही है, तो आप उससे छिपकर क्यों मिले?

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2022 19:33 IST

गुरुवार को खान पर भड़कते हुए आईएसआई के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने कहा “अगर कमांडर-इन-चीफ देशद्रोही है, तो आप उससे छिपकर क्यों मिले?

Open in App
ठळक मुद्देISI प्रमुख ने पूछा - अगर कमांडर-इन-चीफ देशद्रोही है, तो आप उससे छिपकर क्यों मिले?उन्होंने कहा- यह संभव नहीं है कि आप रात में उनसे मिलें और दिन में उन्हें देशद्रोही कहेंपूछा- अगर कमांडर-इन-चीफ देशद्रोही हैं, तो हाल के दिनों में आपने उनकी प्रशंसा क्यों की?

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के प्रमुख ने इमरान खान को पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गद्दार कहने पर लताड़ा है। गुरुवार को खान पर भड़कते हुए आईएसआई के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने कहा “अगर कमांडर-इन-चीफ देशद्रोही है, तो आप उससे छिपकर क्यों मिले?

लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम ने कहा कि उनसे (बाजवा) मिलना आपका अधिकार है लेकिन यह संभव नहीं है कि आप रात में उनसे मिलें और दिन में उन्हें देशद्रोही कहें। आईएसआई प्रमुख ने कहा, आपकी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान सेना प्रमुख को अनिश्चित काल के लिए विस्तार की पेशकश की। लेकिन जनरल बाजवा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

"लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम ने खान पर एक जोरदार हमले में कहा कि अगर कमांडर-इन-चीफ एक देशद्रोही हैं, तो हाल के दिनों में आपने उनकी अंतहीन प्रशंसा क्यों की? उन्होंने कहा कि अगर आपकी नजर में सेना प्रमुख देशद्रोही हैं, तो आप उनके कार्यकाल को क्यों बढ़ाना चाहते थे? खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से पूछा कि अब भी तुम उनसे गुपचुप तरीके से क्यों मिलते हो?

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, डीजी आईएसआई ने डीजी आईएसपीआर ले. जनरल बाबर इफ्तिखार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। दोनों केन्या में मारे गए पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ मामले पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। डीजी आईएसआई बनने के बाद यह पहला मौका था जब नदीम अंजुम मीडिया के सामने आए हैं जो अक्सर सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं। 

आईएसआई प्रमुख ने कहा कि मार्च के बाद से सेना काफी दबाव में है, जब इमरान खान को विश्वास मत से पद से हटा दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद को अपनी संवैधानिक भूमिका तक सीमित रखने का फैसला किया।

टॅग्स :इमरान खानISIपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट