लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के मकसद से बैठक की मेजबानी करेगा इराक

By भाषा | Updated: August 28, 2021 13:36 IST

Open in App

बगदाद, 28 अगस्त (एपी) इराक ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और मध्यस्थ के तौर पर अरब देश की नयी भूमिका पर जोर देने के मकसद से होने वाली एक क्षेत्रीय बैठक के मद्देनजर राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों को तैनात किया। कट्टर विरोधी देश ईरान और सऊदी अरब समेत विभिन्न देशों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। सऊदी अरब ने कहा कि उसका प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान करेंगे। अभी यह स्प्ष्ट नहीं है कि ईरान बैठक में किस तरह का प्रतिनिधित्व करेगा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के साथ ही तुर्की, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों शनिवार तड़के बगदाद पहुंच गए। फ्रांस इस बैठक की सह-मेजबानी कर रहा है। इसमें भाग लेने वाले देशों के क्षेत्रीय जल संकट, यमन में युद्ध और लेबनान में गंभीर आर्थिक तथा राजनीतिक संकट पर चर्चा करने की संभावना है। इराक के विशेष बलों को बगदाद खासतौर से ग्रीन जोन के आसपास तैनात किया गया है, जहां विदेशी दूतावास और इराक की संसद स्थित है। रविवार को होने वाली बैठक इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदिमी के क्षेत्र के संकट में स्वाभाविक मध्यस्थ के तौर पर इराक के प्रयासों को दिखाने का मौका है। इस साल की शुरुआत में इराक ने क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों सऊदी अरब और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता के कई दौर की मेजबानी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारतIndia-France Partnership: मरीन ड्राइव पर राष्ट्रपति मैक्रों के जॉगिंग का संदेश!, वीडियो

भारतपीएम मोदी ने फ्रांस को 'स्पेशल पार्टनर' बताया, मैक्रों के साथ H-125 हेलीकॉप्टर की असेंबली लाइन का उद्घाटन किया

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा