लाइव न्यूज़ :

ईरान की संसद ने परमाणु निरीक्षण पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 15:18 IST

Open in App

तेहरान, एक दिसंबर ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें उसके परमाणु संयंत्रों के संयुक्त राष्ट्र द्वारा निरीक्षण पर रोक का प्रावधान है।

इसमें यह भी कहा गया है कि 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देश यदि तेल संबंधी पाबंदियों से राहत नहीं देते तो सरकार यूरेनियनम संवर्धन बढ़ाएगी।

विधेयक पर चर्चा के लिए मतदान को पिछले महीने एक प्रसिद्ध ईरानी परमाणु विज्ञानी की हत्या के बाद चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इस विधेयक को कानून बनने से पहले अभी कई अन्य स्तरों से गुजरना होगा।

सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि 290 सदस्यीय सदन में 251 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया जिसके बाद कई ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘इजराइल मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिये।

विधेयक में यूरोपीय देशों को ईरान के प्रमुख गैस और तेल क्षेत्र पर पाबंदियों में ढील के लिए तीन महीने का समय देने का प्रावधान है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकपक्षीय तरीके से परमाणु समझौते से समर्थन वापस ले लिया था और ईरान पर पाबंदियां लगा दीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर