लाइव न्यूज़ :

हिजाब न पहनने वाली महिलाओं को ईरानी कोर्ट ने दी मुर्दाघरों की सफाई करने की सजा, हो रहा उनका मनोचिकित्सक इलाज

By आजाद खान | Updated: August 7, 2023 09:32 IST

सोशल मीडिया पर बिना बाल ढके फोटो शेयर करने पर ईरानी अभिनेत्री अफसानेह बेयेगन को दो साल की सजा सुनाई गई है। यही नहीं उनका मनोचिकित्सक इलाज भी कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिजाब को लेकर ईरानी सरकार दिन पर दिन सख्त हो रही है।नियमों के उल्लंघन पर हाल में एक कोर्ट ने एक महिला को मुर्दाघरों से लाश की सफाई की सजा सुनाई है।यही नहीं वे नियमों को न तोड़े इसलिए उनकी मनोचिकित्सक इलाज भी किया जा रहा है।

तेहरान:ईरान में हिजाब को लेकर सख्ती बरतने का एक और मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, ईरानी सरकार हिजाब न पहनने वाली महिलाओं को मनोचिकित्सकों के पास भेज रही है और उनसे उनका इलाज भी करा रही है। यही नहीं सरकार हिजाब के नियमों के उल्लंघन पर सजा को और भी कड़ा कर रही है ताकि महिलाएं हिजाब का बॉयकॉट न करें। 

रिपोर्ट के अनुसार, एक ईरानी अभिनेत्री को बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के आरोप में दो साल की सजा भी सुनाई है। यही नहीं अभिनेत्री को यह भी आदेश दिया गया है कि वे हर हफ्ते मनोचिकित्सक के पास काउंसलिंग के लिए जाएं। 

क्या है पूरा मामला

फ्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सरकार ने महिलाओं को उनके बाल न ढकने वाले नियमों को लागू करने के लिए अब सरकार काउंसलिंग का सहारा ले रही है और नियमों के उल्लंघन करने वाली आरतों को काउंसलिंग करा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य देखभाल संगठनों ने चेतावनी दी ईरान की न्यायपालिका मानसिक चिकित्सा को अपने स्वार्थ के लिए नियुक्त कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अभिनेत्री अफसानेह बेयेगन ने हाल में इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके बा खुले हुए थे। यही नहीं वे एक सार्वजनिक समारोह में भी बिना हिजाब के शामिल हुई थी। ऐसे में ईरानी कोर्ट ने उन्हें हिजाब के नियमों के उल्लंघन पर दो साल की सजा दी है। यही नहीं हर हफ्ते काउंसलिंग के लिए भी जाने का निर्देश दिया है। 

बिना हिजाब गाड़ी चलाते पकड़ी गई थी महिला

खबर के अनुसार, ऐसा एक और मामला सामने आया था जिसमें तेहरान की अदालत ने एक महिला को हिजाब नियमों का उल्लंघन करने और बिना हिजाब के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर उसे सजा सुनाई है। ऐसे में कोर्ट ने महिला को एक महीने तक मुर्दा घरों में लाशों की सफाई करने का आदेश दिया है। 

बता दें कि सितंबर 2022 में ईरान की नैतिकता पुलिस ने तथित सही तरीके से हिजाब के नहीं पहनने पर महसा अमिनी नामक एक महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया था। ऐसे में महसा का हिरासत में ही मौत हो गई थी तब ईरान में हिजाब को लेकर विवाद चल रहा है। आय दिन वहां विरोध प्रदर्शन होते रहते है और सरकार हिजाब के नियमों को सख्ती से लागू करने में लगी है। 

टॅग्स :ईरानकोर्टPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."