लाइव न्यूज़ :

ईरान: बिना हिजाब बाल खोलने और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में अभिनेत्री हुई गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: November 21, 2022 09:22 IST

आपको बता दें कि ईरान में हिजाब पहनना जरूरी है। ऐसे में अगर कोई बिना हिजाब का मिलता है तो इसे अपराध माना जाता है और इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में बिजाब बैन को लेकर विरोध -प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में एक ईरानी अभिनेत्री को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अभिनेत्री ने सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाया और बाल खोलकर वीडियो बनाया है।

तेहरान: ईरान की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ईरानी अभिनेत्री गजियानी ने सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाया है और बिना हिजाब का एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम के आईडी पर अपलोड किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री ने ऐसा देश भर में चल रहे हिजाब के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में किया है। आपको बता दें कि पुलिस कस्टडी में महसा अमिनी की मौत के बाद से ही शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन अब रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ईरान की मशहूर अभिनेत्री गजियानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अभिनेत्री बिना हिजाब की नजर आई है और अपने चेहरे के साथ वे बालों को खोले हुए दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि ईरान में हिजाब पहनना हर महिला को जरूरी है और अगर कोई सार्वजनिक रूप से हिजाब को हटाता है तो यह एक अपराध माना जाता है और इसमें गिरफ्तारी के साथ सजा भी मिलती है। 

ऐसे में बताया जा रहा है कि अभिनेत्री को इस अपराध के लिए गिरफ्तार किया है। वीडियो में गजियानी को किसी शॉपिंग मॉल में बिना हिजाब का देखा गया है जो अपने बालों को खोलकर उस में रबर लगा रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "शायद यह मेरी आखिरी पोस्ट होगी। इस पल से, मेरे साथ जो कुछ भी होता है, जान लें कि हमेशा की तरह...मैं अपनी आखिरी सांस तक ईरानी लोगों के साथ हूं।"

क्या है ईरान में हिजाब विवाद

आपको बता दें कि ईरान में हिजाब पहनना अनिवार्य है, ऐसे में 22 साल की महसा अमिनी ने हिजाब पहनने से इनकार कर दिया था और इसके विरोध में अपने बाल कटवाकर बिना हिजाब घूम रही थी। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस मौत के बाद पुलिस पर यह आरोप लगा था कि पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हुई है। 

महसा अमिनी की मौत के बाद पूरे देश में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया था जो अब तक चल रहा है। इस विरोध-प्रदर्शन में अब तक कई लोगों की जान भी चली गई है और कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। 

ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि इसी विरोध-प्रदर्शन में गजियानी ने भी अपने हिजाब हटाए है और बाल खोल कर वीडियो बनाया है। इस आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। 

टॅग्स :ईरानइंस्टाग्रामवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल