लाइव न्यूज़ :

ईरान अपने संवेदनशील परमाणु स्थलों पर संयुक्त राष्ट्र के कैमरों में नये मेमोरी कार्ड लगाने देगा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:30 IST

Open in App

तेहरान, 12 सितंबर (एपी) कूटनीतिक जोर-आजमाइश को टालते हुए ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने रविवार को कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को देश के सभी संवेदनशील परमाणु स्थलों पर निगरानी कैमरों में नये मेमोरी कार्ड लगाने देने और वहां वीडियो रिकार्डिंग जारी रखने देने के लिए सहमत हो गया है।

इस्लामी ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोस्सी के साथ बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की।

फरवरी महीने से ईरान ने आईएईए निरीक्षकों के निगरानी फुटेज हासिल करने पर पाबंदी लगा रखी है क्योंकि विश्व के साथ तेहरान का परमाणु करार टूट गया है।

इस घोषणा से अब ईरान को इस हफ्ते आईएईए की बोर्ड बैठक से पहले तैयारी करने के लिए कुछ वक्त मिल सकता है। पश्चिमी देश अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों के साथ सहयेाग नहीं करने को लेकर ईरान के विरूद्ध कार्रवाई करने के विषय पर आपस में चर्चा कर रहे हैं।

आईएईए ने पिछले सप्ताह अपनी एक गोपनीय त्रैमासिक रिपोर्ट में सदस्य देशों से कहा था कि फरवरी से उसकी सत्यापन एवं निगरानी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं कयोंकि ईरान निरीक्षकों को निगरानी उपकरणों का फुटेज नहीं लेने दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर