लाइव न्यूज़ :

ईरान और अमेरिका तनावः अमेरिकी विशेषज्ञ पर बैन, गोल्डबर्ग को वीजा नहीं और वित्तीय संस्थानों में खाते नहीं खोल पाएंगे

By भाषा | Updated: August 3, 2020 10:51 IST

गोल्डबर्ग ईरान के खिलाफ सख्त पाबंदियों के पैरोकार रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वह बीती जनवरी तक ईरान संबंधी मुद्दों पर काम कर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देगोल्डबर्ग को ईरान का वीजा नहीं मिल सकेगा और वह ईरान के वित्तीय संस्थानों में खाते नहीं खोल पाएंगे। वह ईरान के प्रतिष्ठानों के साथ किसी भी तरह का वित्तीय लेनदेन भी नहीं कर सकेंगे।इस्लामिक गणतंत्र तथा उसके नागरिकों के हितों के खिलाफ अमेरिकी आर्थिक आतंकवाद’’ में उनकी भूमिका के चलते ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

तेहरानः ईरान ने व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व विशेषज्ञ पर रविवार को सांकेतिक प्रतिबंध लगाए। समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि रिचर्ड गोल्डबर्ग पर ‘‘इस्लामिक गणतंत्र तथा उसके नागरिकों के हितों के खिलाफ अमेरिकी आर्थिक आतंकवाद’’ में उनकी भूमिका के चलते ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वक्तव्य के मुताबिक इन पाबंदियों के तहत गोल्डबर्ग को ईरान का वीजा नहीं मिल सकेगा और वह ईरान के वित्तीय संस्थानों में खाते नहीं खोल पाएंगे। वह ईरान के प्रतिष्ठानों के साथ किसी भी तरह का वित्तीय लेनदेन भी नहीं कर सकेंगे। गोल्डबर्ग ईरान के खिलाफ सख्त पाबंदियों के पैरोकार रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वह बीती जनवरी तक ईरान संबंधी मुद्दों पर काम कर रहे थे। 

चाबहार बंदरगाह से ईरानी उत्पादों की पहली खेप थाईलैंड रवाना

चाबहार बंदरगाह से ईरानी उत्पादों की एक खेप पिछले सप्ताह थाईलैंड के लिए रवाना की गयी। यह पहला मौका है जब इस बंदरगाह से दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लिए एक खेप भेजी गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रणनीतिक रूप से स्थित इस बंदरगाह को भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा विकसित किया जा रहा है ताकि तीनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा मिल सके। पाकिस्तान ने भारत को पारगमन सुविधा देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद यह बंदरगाह विकसित किया जा रहा है।

ईरानी मीडिया ने ईरान के सिस्तान और बलोचिस्तान बंदरगाह तथा समुद्री संगठन महानिदेशक बहरूज अघाई के हवाले से यह जानकारी दी। चाबहार बंदरगाह से मछलियों की खेप भारतीय बंदरगाह मुंदरा भेजी गयी। मुंदरा में इस खेप को दूसरे पोत में लादा गया। वह पोत खेप को बैंकाक बंदरगाह पहुंचाएगा। भारत ने 2017 में चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान गेहूं भेजा था। 

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल