लाइव न्यूज़ :

ईरान भारतीय मिशनः जरूर हो तो ईरान की यात्रा करें, भारत सरकार ने जारी की गाइडलाइन, आखिर क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 15:48 IST

Iran Indian Mission: भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा हालात पर गंभीरता से विचार करें।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे अद्यतन परामर्शों का पालन करें। ईरान और इज़राइल के बीच हालिया संघर्ष के बाद बने हालात के मद्देनजर जारी किया गया है।खुद को इज़राइल के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अभियान में शामिल किया।

तेहरानः ईरान में भारतीय मिशन ने देश में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा पर विचार कर रहे नागरिकों से कहा है कि वे क्षेत्रीय हालात पर नजर बनाए रखें और भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे अद्यतन परामर्शों का पालन करें। एक आधिकारिक परामर्श में कहा गया है ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में हुई सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा हालात पर गंभीरता से विचार करें।’’

दूतावास ने यह भी कहा कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में हैं और वहां से बाहर निकलना चाहते हैं, वे वर्तमान में उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों और फेरी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यह परामर्श ईरान और इज़राइल के बीच हालिया संघर्ष के बाद बने हालात के मद्देनजर जारी किया गया है।

पिछले महीने इज़राइल द्वारा शुरू किए गए ‘‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’’ के जवाब में ईरान ने इजराइल और क़तर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हवाई हमले किए थे। इसके बाद अमेरिका ने भी ईरान में तीन ठिकानों पर हमले किए और खुद को इज़राइल के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अभियान में शामिल किया।

करीब 12 दिन तक चले इस संघर्ष का अंत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इज़राइली पक्ष की ओर से एकतरफा युद्धविराम की घोषणा के बाद हुआ। इज़राइल का कहना है कि 13 जून से शुरू हुए उसके इस युद्ध का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। हालांकि तेहरान लंबे समय से ऐसे किसी प्रयास से इनकार करता रहा है।

टॅग्स :ईरानइजराइलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'