लाइव न्यूज़ :

सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स को ईरानी संस्था ईनाम के तौर पर देगी 1,000 वर्ग मीटर भूमि, कहा- उसने मुसलमानों को खुश कर दिया

By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2023 18:46 IST

एक ईरानी फाउंडेशन ने पिछले साल उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा की है और कहा कि यह उन्हें 1,000 वर्ग मीटर कृषि भूमि के साथ पुरस्कृत करेगा।

Open in App

तेहरान:ईरान की एक संस्था ने लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को एक हजार वर्ग मीटर भूमि पुरस्कार के रूप में देने का ऐलान किया है। स्टेट टीवी ने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से मंगलवार को बताया कि एक ईरानी फाउंडेशन ने पिछले साल उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा की है और कहा कि यह उन्हें 1,000 वर्ग मीटर कृषि भूमि के साथ पुरस्कृत करेगा।

इमाम खुमैनी के फतवों को लागू करने वाले फाउंडेशन के सचिव मोहम्मद इस्माइल जरेई ने कहा, "हम ईमानदारी से उस युवा अमेरिकी की बहादुरी का शुक्रिया अदा करते हैं जिसने रुश्दी की आंखों में से एक को अंधा कर दिया और उसके एक हाथ को निष्क्रिय कर मुसलमानों को खुश कर दिया।" 

जरेई ने कहा, "रुश्दी अब जीवित मृत से ज्यादा कुछ नहीं है और इस बहादुर कार्रवाई का सम्मान करने के लिए लगभग 1,000 वर्ग मीटर कृषि भूमि उस व्यक्ति या उसके किसी कानूनी प्रतिनिधि को दान में दी जाएगी।" 

आपको बता दें कि अगस्त 2022 में पश्चिमी न्यू यॉर्क में एरी झील के निकट आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम के मंच पर न्यू जर्सी के एक 24 वर्षीय अमेरिकी शिया मुस्लिम ने 75 वर्षीय रुश्दी ने पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में लेखक ने अपनी एक आंख को खो दिया। उन पर हमला "द सैटेनिक वर्सेज" प्रकाशित होने के 33 साल बाद हुआ था। 

जब यह विवादित किताब लिखी गई थी तब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मुस्लिमों से रुश्दी की हत्या करने के लिए एक फतवा जारी किया था। इस उपन्यास को पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ ईशनिंदा के रूप में देखा गया था। रुश्दी, भारत में एक मुस्लिम कश्मीरी परिवार में पैदा हुए थे। 

टॅग्स :Salman RushdieIran
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो