लाइव न्यूज़ :

ईरान का तेल टैंकर पर हमला करने से इनकार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:39 IST

Open in App

दुबई, एक अगस्त (एपी) ईरान ने ओमान अपतटीय क्षेत्र में एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले में अपना हाथ होने से रविवार को इनकार किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और इजराइल ने इस हमले के लिए तेहरान को जिम्मेदार बताया है। हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबजादेह की यह टिप्पणी इस हमले पर तेहरान की ओर से पहली आधिकारिक टिप्पणी है।

यह हमला बृहस्पतिवार रात ओमान अपतटीय क्षेत्र में हुआ था जिसमें लाइबेरिया के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘मर्सर स्ट्रीट’ को निशाना बनाया गया। इस क्षेत्र में वाणज्यिक जहाजों पर हमलों में विराम के कुछ वर्षों बाद यह पहला घातक हमला है। इसे परमाणु समझौते को लेकर ईरान के साथ तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इजराइली अधिकारियों ने तेहरान पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है।

खातिबजाहेद ने रविवार को आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे आरोप-प्रत्यारोप नए नहीं हैं। इस हमले के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में इजराइली शासन को अपने पैर जमाने दिए।’’

अमेरिकी नौसेना अब इस टैंकर को एक सुरक्षित बंदरगाह तक लेकर जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी