लाइव न्यूज़ :

ईरान ने सऊदी तेल टैंकरों पर हुए हमले को बताया चिंताजनक, अमेरिका के आरोप के बाद की जांच की मांग

By विकास कुमार | Updated: May 13, 2019 12:41 IST

सऊदी अरब के उर्जा मंत्री खालिद-अल-फलह ने कहा कि अमेरिका ने नाविकों और यूएई के क्षेत्रीय साथियों को आगाह किया है. अमेरिका ने रविवार को फुजैरा में बंधक बना कर तेल टैंकरों पर किए गए हमले की निंदा की है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने चेतावनी दी है कि इसके लिए ईरान और उसके सहयोगी जिम्मेवार हो सकते हैं जो प्रॉक्सी वॉर के तहत ऐसा कर रहे हैं.यूएई के अधिकारियों ने इस हमले के जिम्मेवारों को लेकर अभी कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है. अमेरिका ने भारत, चीन और तुर्की को ईरान से तेल आयात करने पर भी प्रतिबन्ध लगाया है.

सऊदी अरब ने कहा है कि यूएई के पोर्ट सिटी फुजैरा में उसके दो तेल टैंकरों को बंधक बना कर तोड़-फोड़ किया गया है. उनमें से एक जहाज सऊदी तेल लेकर अमेरिका के लिए रवाना हो रहा था. इसके अलावा यूएई ने भी दो नावों को निशाना बनाने की बात कही है. 

अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेवार बताया है वहीं ईरान ने इस हमले पर चिंता जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है.   

सऊदी अरब के उर्जा मंत्री खालिद-अल-फलह ने कहा कि अमेरिका ने नाविकों और यूएई के क्षेत्रीय साथियों को चेतावनी दी है. अमेरिका ने रविवार को फुजैरा में बंधक बना कर तेल टैंकरों पर किए गए हमले की निंदा की है. 

यह बयान उस समय आया जब ईरानियन और लेबनान मीडिया में पोर्ट सिटी में विस्फोट को लेकर गलत ख़बर दिखाई जा रही थी. यूएई के अधिकारियों ने इस हमले के जिम्मेवारों को लेकर अभी कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है. 

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि इसके लिए ईरान और उसके सहयोगी जिम्मेवार हो सकते हैं जो प्रॉक्सी वॉर के तहत ऐसा कर रहे हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों के लागू होने के बाद ईरान ने धमकी दिया था कि वो होर्मुज़ जलसन्धि से हो कर गुजरने वाले तेल जहाजों की आवाजाही को रोक सकता है. इस क्षेत्र से पूरी दुनिया में कुल 20 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात-निर्यात होता है. 

अमेरिका ने मध्य-पूर्व में संभावित ईरानी खतरे को लेकर अपने B-52 बमवर्षक विमान तैनात किए हैं. वहीं 'अब्राहम लिंकन करियर' युद्धपोत भी तैनात किया गया है. अमेरिका ईरान पर आर्थिक प्रतिबन्ध के साथ मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाने का भरसक प्रयास कर रहा है. 

अमेरिका ने भारत, चीन और तुर्की को ईरान से तेल आयात करने पर भी प्रतिबन्ध लगाया है. डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ नए तरीके से परमाणु डील करना चाहते हैं. 

टॅग्स :ईरानअमेरिकासंयुक्त अरब अमीरातसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा