लाइव न्यूज़ :

दुनिया का नंबर वन आतंकी था काशिम सुलेमानी, डेमोक्रेट का बचाव अमेरिका का अपमान: डोनाल्ड ट्रंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 08:16 IST

हमने सुलेमानी को मारकर अमेरिकी लोगों के मौत का बदला ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब डेमोक्रेट लोग इस हमले के विरोध में बोलकर उनका बचाव करते हैं तो यह हमारे देश का अपमान है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा कि ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी को हमें पहले ही मार देना चाहिए था, हमने देरी की।ट्रंप ने कहा था कि ईरान के द्वारा की जा रही हिंसा से खाड़ी में शांति नहीं आएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से ईरान पर अपने बयानों से हमला कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुलेमानी दुनिया का नंबर एक आतंकी था, उसने सैकड़ों अमेरिकियों को मारा था। हमने सुलेमानी को मारकर अमेरिकी लोगों के मौत का बदला ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब डेमोक्रेट लोग इस हमले के विरोध में बोलकर उनका बचाव करते हैं तो यह हमारे देश का अपमान है।

बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपईरान के साथ संघर्ष के मुद्दे पर बुधवार को संबोधित करते हुए कहा था कि ईरान को हमारे साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। मिसाइल हमले को लेकर ट्रंप ने कहा था कि किसी भी अमेरिकी नागरिक की मौत नहीं हुई है। हमारे सैन्य ठिकाने पर थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगातार लागू रहेंगे।

ट्रंप ने कहा कि ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी को हमें पहले ही मार देना चाहिए था, हमने देरी की। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के द्वारा की जा रही हिंसा से खाड़ी में शांति नहीं आएगी। ट्रंप ने कहा है कि हमें मीडिल ईस्ट से तेल की जरूरत नहीं है, हम पहले से ही दुनिया के नंबर वन तेल उत्पादक हैं। 

ईरान परमाणु शक्ति बनने का सपना छोड़ दे:  ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान का परमाणु शक्ति बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन को अमेरिका का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी अमेरिका के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था। उन्होंने कहा कि हमने बगदादी को भी मार दिया था।

टॅग्स :ईरानडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."