लाइव न्यूज़ :

ईरान ने पूर्व सड़क मंत्री को अपनी परमाणु एजेंसी का प्रमुख बनाया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:38 IST

Open in App

तेहरान, 29 अगस्त (एपी) ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रइसी ने रविवार को मोहम्मद इस्लामी को देश के परमाणु विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया। उन्होंने देश के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक को हटाकर पूर्व मंत्री को यह जिम्मेदारी दी है जिन्हें परमाणु ऊर्जा का कोई अनुभव नहीं है लेकिन उनका रक्षा मंत्रालय से संबंध रहा है। इस्लामी (64 वर्ष) पेशे से सिविल इंजीनियर रहे हैं और पूर्व में देश के सड़क नेटवर्क का कामकाज देख चुके हैं। अब वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम की देखरेख करेंगे और कई उप राष्ट्रपतियों में से एक उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्य करेंगे। उन्होंने अमेरिका में शिक्षित वैज्ञानिक अली अकबर सालेही का स्थान लिया हैं जिन्होंने वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अहम भूमिका निभाई जिसकी वजह से वर्ष 2015 में विश्व शक्तियों के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौता हो सका। गौरतलब है कि अपेक्षाकृत मध्यमार्गी पूर्व राष्ट्रपति हसन रुहानी के कार्यकाल में इस्लामी ने परिवहन और शहरी विकास मंत्री की भूमिका निभाई थी। मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले इस्लामी ने वर्षों तक ईरान के सैन्य उद्योग में बतौर उप रक्षामंत्री काम किया और उनके जिम्मे रक्षा अनुसंधान और उद्योग था। इस्लामी ने डेट्रॉयट स्थित मिशिगन विश्वविद्यालय और ओहायो स्थित टोलेडे विश्वविद्यालय से सिविल इजीनियरिंग में उपाधि प्राप्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!