लाइव न्यूज़ :

आईपीआई ने अफगानिस्तान में फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मारे जाने पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:06 IST

Open in App

वियना, 16 जुलाई मीडिया कर्मियों के एक वैश्विक नेटवर्क इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (आईपीआई) ने पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीके के अफगानिस्तान में मारे जाने पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया।

आईपीआई ने इसे पत्रकारिता के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान बताया और संघर्ष वाले क्षेत्रों से रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों द्वारा सामना किये जाने वाले खतरों की याद दिलाई।

सिद्दीकी की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी। वह अफगानिस्तान में अपनी ड्यूटी पर थे, जब उनकी मौत हुई। कंधार शहर के स्पिन बोलदाक जिले में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच झड़पों की कवरेज करने के दौरान मारे गये।

आईपीआई ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दानिश सिद्दीकी की मौत के बारे में जानकार आईपीआई बहुत दुखी है, वह हमारे समय के सर्वाधिक उत्कृष्ट फोटो पत्रकारों में से एक थे। पत्रकारिता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हम उनके परिवार और सहकर्मियों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हैं।’’

उन्हें 2018 में फीचर फोटोग्राफी के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार मिला था। म्यामां के अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय द्वारा सामना किये जाने वाली हिंसा को तस्वीरों में उतारने का काम करने को लेकर उन्हें अपने एक सहकर्मी और पांच अन्य के साथ पुलित्जर पुरस्कार दिया गया था।

उन्होंने अफगान संघर्ष, हांगकांग प्रदर्शन और एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में अन्य बड़ी घटनाओं को व्यापक रूप से कवर किया था।

आईपीआई उपनिदेशक स्कॉट ग्रिफेन ने एक यबान में कहा , ‘‘रॉयटर टीम के सदस्य के तौर पर उन्होंने हाल के वर्षों में कुछ सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को शानदार तरीके से इतिहास के पन्नों में संजोया। उनके द्वारा ली गई तस्वीरें दुनिया भर में करोड़ों लोगों तक पहुंची और सराही गई। ’’

आईपीआई के मुताबिक दानिश, इस साल अफगानिस्तान में मारे गये पांचवें पत्रकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा