लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने केजरीवाल पर ‘गलत सूचना फैलाने’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:36 IST

Open in App

सिंगापुर, 19 मई सिंगापुर में इंटरनेट उपयोग करने वाले लोगों ने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘‘गलत सूचना फैलाने’’ के आरोप लगाए और उनसे माफी मांगने के लिए कहा। केजरीवाल ने दावा किया था कि सिंगापुर में कोविड-19 का ‘‘काफी खतरनाक’’ प्रकार फैला हुआ है।

सोशल मीडिया पर सिंगापुर के लोगों की गुस्से से भरी प्रतिक्रिया तब देखने को मिली जब केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि सिंगापुर में पाया गया कोरोना वायरस का नया प्रकार भारत में तीसरी लहर का रूप ले सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर में कोरोना वायरस का नया रूप बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। यह तीसरी लहर के रूप में दिल्ली पहुंच सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि -- सिंगापुर के साथ सभी हवाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए और बच्चों के लिए टीके के विकल्प पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए।’’

केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की रात को कहा, ‘‘खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।’’

इसने बयान जारी कर कहा, ‘‘सिंगापुर में कोई प्रकार नहीं है। हाल के हफ्तों में कोविड-19 जो मामले आए हैं वे ‘बी.1.617.2’ हैं जो भारत में सामने आए हैं।’’

सिंगापुर के प्रमुख ब्लॉगर मिस्टर ब्राउन ने लिखा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री, बी1617 आपके देश से आया है।’’

‘अंतरानेजा’ नाम से ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि बी.1.617.2 के कारण सिंगापुर के स्कूल बंद हैं ‘‘तथ्यों की जांच कीजिए और गलत सूचना फैलाने के लिए माफी मांगिए।’’

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने बुधवार को ट्वीट किया कि ‘‘नेताओं को तथ्यों का पालन करना चाहिए। कोई ‘‘सिंगापुर प्रकार’’ नहीं है।’’

उन्होंने केजरीवाल के ट्विट के बाद संदेह दूर करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को धन्यवाद दिया।

इससे पहले सिंगापुर की सरकार ने बुधवार को भारत के उच्चायुक्त से दिल्ली के मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बारे में कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त ने सिंगापुर की सरकार से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोविड के प्रकार पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान भारत का बयान नहीं माना जाना चाहिए।

इस बीच सिंगापुर ने बुधवार से सभी स्कूल बंद कर दिए और घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को अनुमति दी।

स्कूलों में हाल के समय में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अधिकारियों ने 12 से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगवाने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर