लाइव न्यूज़ :

विद्रोही समूहों ने पाकिस्तान, चीन के खिलाफ हमले तेज किये: खबर

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:46 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, पांच जुलाई अमेरिकी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल करने के लिए तालिबान द्वारा हमले तेज करने के बीच विद्रोही समूहों ने भी पाकिस्तान और चीन के खिलाफ अपने हमले बढ़ा दिये हैं। एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, विद्रोही समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ हमलों को तेज कर दिया है। कई वर्षों से पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह कर रहे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पाकिस्तान के कबायली इलाकों के साथ-साथ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी कई क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए सक्रिय हो गया है।

खबर के अनुसार तालिबान के करीबी नूर वली महसूद के नेतृत्व वाले टीटीपी ने पाकिस्तान की सीमा से लगते संवेदनशील इलाकों में रणनीतिक रूप से अपने बलों को फिर से तैनात किया है। इसमें कहा गया है कि टीटीपी के विपरीत, बलूच राजी आजोई सेंगर की छत्रछाया में काम कर रहे चार बलूच विद्रोही समूह चीन के ग्वादर बंदरगाह के संचालन और बलूचिस्तान में 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत अन्य परियोजनाओं का हिंसक विरोध कर रहे हैं।

सीपीईसी चीन के शिनजियांग प्रांत को ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है।

जून में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी रिपोर्ट के अनुसार टीटीपी के पांच हजार आतंकवादी वर्तमान में अफगानिस्तान में हैं।

खैबर पख्तूनख्वा एसेंबली के एक निर्दलीय सदस्य मीर कलाम वजीर ने कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान में सक्रिय अलग-अलग गुट पिछले अक्टूबर में टीटीपी बैनर के तहत एकजुट हुए। वजीर ने कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि दक्षिण वजीरिस्तान में टीटीपी आतंकवादियों ने सरकारी ठेकेदारों से जबरन वसूली शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें न केवल दक्षिण वजीरिस्तान के कुछ इलाकों में गश्त करते देखा गया है, बल्कि भोजन की व्यवस्था करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां