लाइव न्यूज़ :

वुहान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कई अहम मुद्दों पर होगी अनौपचारिक चर्चा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 26, 2018 22:36 IST

पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय वुहान शहर की यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौचारिक शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे।

Open in App

वुहान, चीन, 26 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वुहान की यात्रा पर हैं। गुरूवार रात करीब 10 बजे वे वुहान स्थित एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां चीनी विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री कोंग जुनायू और राजदूद लू झोहुई सहित हुबेई के उप-गवर्नर टोंग दाओची ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कई अन्य चीनी अधिकारी और राजनेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौचारिक शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय, अंतरराष्ट्रीय और आपसी हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के बीच 27 और 28 अप्रैल को चीन के वुहान शहर में शिखर बैठक होगी। 

इससे पहले पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रपति शी और मैं द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे और विचारों का आदान प्रदान करेंगे। हम अपनी अपनी दृष्टि और राष्ट्रीय विकास के बारे में प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे जिसमें खास तौर पर वर्तमान एवं भविष्य के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के विषय शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि, इसमें भारत और चीन संबंधों के सामरिक और दीर्घकालिक पहलु के संदर्भ में समीक्षा की जायेगी। बता दें प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक पीए मोदी की यह चौथी चीन यात्रा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 9 और 10 जून को क्विंगदाओ शहर में होने जा रहे एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एक बार फिर चीन जा सकते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी के बीच की इस शिखर वार्ता को अनौपचारिक कहा गया है । ऐसा इसलिए कि इस वार्ता के दौरान किसी समझौते पर दस्तखत नहीं होगा। कोई साझा बयान जारी नहीं होगा और शिष्टमंडल स्तर की भी बातचीत जैसा मामला नहीं होगा। ये मौक़ा दोनों देशों के प्रमुखों के बीच अनौपचारिक सीधी आपसी बातचीत का होगा ।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा