लाइव न्यूज़ :

ईरान के साथ परोक्ष वार्ता रचनात्मक और व्‍यावहारिक : अमेरिका

By भाषा | Updated: April 9, 2021 10:15 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ अप्रैल अमेरिका ने कहा कि ईरान के साथ विएना में पिछले कुछ दिनों से रचनात्मक और व्‍यावहारिक परोक्ष वार्ता हो रही है।

विशेष राजदूत रॉब माले के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ईरान के साथ परोक्ष वार्ता कर रहा है। यह वार्ता यूरोपीय संघ की तरफ से कराई जा रही है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा कि विएना में जिन प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी वह दो भागों में बंटे हैं, पहला ईरान परमाणु समझौते (जेसीपीओए) में अमेरिका के लौटने के लिए ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में कदम उठाने होंगे और दूसरा, प्रतिबंधों से राहत देने की दिशा में हमें उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि ईरान के साथ रचनात्मक और व्यावहारिक वार्ता हो रही है।

प्राइस ने कहा, ‘‘ यह सच है कि, हम इसे इस तरह से भी चिह्नित करेंगे। हालांकि, हम अपेक्षाओं को आगे बढ़ाने की जल्दबाजी नहीं करेंगे....और जैसा कि हमने कहा है कि यह प्रक्रिया कठिन होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह इसलिए कठिन होगी क्योंकि यह परोक्ष वार्ता है और यकीनन इसे करने के तरीके बोझिल होंगे। यह इसलिए भी कठिन होगी क्योंकि जिस विषय पर बात की जा रही है वह बेहद तकनीकी तथा बेहद जटिल है और यह इसलिए तकनीकी एवं जटिल है, क्योंकि हम इसके रणनीतिक सूत्रीकरण की प्रक्रिया पर पहुंच गए हैं, जिसके अनुपालन पर राष्ट्रपति जो बाइडन जोर देते रहे हैं।’’

प्राइस ने कहा कि उन्हें इस स्तर पर व्यापक, रणनीतिक वार्ता करने की आवश्यकता नहीं है और वे अभी तकनीकी चर्चा में लगे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?