लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों को गैर-टीकाकरण वाले लोगों के लिये निर्धारित नियमों का पालन करना होगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:37 IST

Open in App

लंदन, 22 सितंबर ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उसने एस्ट्राजेनेका के अपने अद्यतन अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श में कोविशील्ड को स्वीकृत टीके को रूप में शामिल कर लिया है, लेकिन भारतीयों को गैर-टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

ब्रिटेन में चार अक्टूबर से लागू होने वाले नए अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श के तहत, भारत अभी तक उन 17 देशों की सूची में शामिल नहीं है, जिनके टीके को ब्रिटेन में मान्यता दी गई है, लिहाजा भारत में टीका लगवाने वाले लोगों को भी ब्रिटेन पहुंचने पर पृथकवास में रहना होगा।

ब्रिटेन द्वारा अपने यात्रा परामर्श में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने की काफी आलोचना हुई थी। इसके तहत इस टीके की दोनों खुराक लेने वाले भारतीयों को उन लोगों की तरह दस दिन अनिवार्य पृथकवास में रहना होगा, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

ब्रिटेन उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ''हम भारत सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं और यह पता कर रहे हैं कि भारत में टीका लगवा चुके लोगों के टीका प्रमाण पत्र को किस तरह ब्रिटेन में मान्यता दी जा सकती है।''

इससे पहले, ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को कोविशील्ड टीके को अपने अद्यतन अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श में शामिल कर लिया।

परामर्श में कहा गया है, ''एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड, एस्ट्राजेनेका वैक्सजेवरिया और मॉडर्ना टाकेडा जैसे चार टीकों को स्वीकृत टीकों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।''

इसमें कहा गया है, ''आपके लिये ब्रिटेन आने से 14 दिन पहले टीके की दोनों खुराकें लेना अनिवार्य है।''

ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों की समीक्षा की है, जो चार अक्टूबर से लागू होंगे। इन नियमों के तहत स्वीकृत कोविड-19 टीकों की एक सूची जारी की गई है, जिसमें सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीके को शामिल नहीं किया गया था। ब्रिटेन के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हुई।

दरअसल, ब्रिटेन की यात्रा के संबंध में फिलहाल लाल, एम्बर और हरे रंग की तीन अलग अलग सूचियां बनाई गई हैं। कोविड-19 खतरे के अनुसार अलग-अलग देशों को अलग अलग सूची में रखा गया है। चार अक्टूबर से सभी सूचियों को मिला दिया जाएगा और केवल लाल सूची बाकी रहेगी। लाल सूची में शामिल देशों के यात्रियों को ब्रिटेन की यात्रा पर पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। भारत अब भी एम्बर सूची में है। इस सूची में शामिल देशों के यात्रियों को ब्रिटेन जाने पर कुछ पाबंदियों से गुजरना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?